Book Title: Rashtrakuto (Rathodo) Ka Itihas
Author(s): Vishweshwarnath Reu
Publisher: Archealogical Department Jodhpur

View full book text
Previous | Next

Page 82
________________ मान्यखेट ( दक्षिण ) के राष्ट्रकूट चौथा, मंत्रवाड़ी से मिला, श. सं. ७८७ ( वि. सं. १२२=ई. स. ८६५ ) का लेख है। पांचवां, शिरूर से मिला, श. सं. ७८८ ( वि. सं. १२३=ई. स. ८६६ ) का; और छठा, नीलगुण्ड से मिला, इसी संवत् का लेख है । ये इस के ५२ वें राज्य वर्ष के हैं। शिरूर के लेख से ज्ञात होता है कि, इस का राज-चिह्न गरुड़ था, और यह "लटलूराधीश्वर" कहाता था । अङ्ग, बङ्ग, मगध, मालवा, और वेङ्गि के राजा इसकी सेवा में रहते थे। ( सम्भव है इसमें कुछ अत्युक्ति भी हो) सातवां, इसके सामन्त बंकेवरस का, निडगुंडि से मिला लेख है । यह इस (अमोघवर्ष ) के ६१ वें राज्य वर्ष का है। ___ इस के समय के चौथे, संजान से मिले, श. सं. ७६३ (वि. सं. १२८=ई. स. ८७१) के, अमुद्रित ताम्रपत्र में लिखा है कि, इसने द्रविड नरेशों को नष्ट करने के लिए बड़ा प्रयत्न किया था, और इसकी चढ़ाई से केरल, पाण्डय, चोल, कलिंग, मगध, गुजरात, और पल्लव नरेश डरजाते थे। इसने गंगवंशी राजा को, और उसके षड्यंत्र में सम्मिलित हुए अपने नौकरों को आजन्म कारावास का दण्ड दिया था। इसके बगीचे के इर्दगिर्द की दीवार स्वयं वेंगि के राजा ने बनवायी थी। पांचवां, गुजरात के स्वामी महासामन्ताधिपति ध्रुवराज द्वितीय का, श. सं. ७८९ (वि. सं. १२४ ई. स. ८६७ ) का ताम्रपत्रं है। इस में उस (ध्रुवराज द्वितीय ) के दिये दान का वर्णन है। (१) ऐपिग्राफिया इण्डिका, भा. ७, पृ. १६८ (२) इण्डियन ऐनिटक्केरी, भा. १२, पृ. २१८; ऐपिग्राफिया इगिडका, भा. ५, पृ. २०३ (३) ऐपिग्राफिया इण्डिका, भा. ६, पृ. १०२ । (४) इस से ज्ञात होता है कि, यह राजा वैष्णवमत का अनुयायी था। (५) ऐपिग्राफिया इगिडका, भा. ७, पृ. २१२ (६) परन्तु अन्त में जब वेङ्गि के राजा ने अपनी प्रजा को दुःख देना प्रारम्भ किया, तब अमोघवर्ष ने, उसको और उसके मंत्री को कैद कर कांची के शिवालय में (कीर्तिस्तम्भ के समान ) उनकी मूर्तियां स्थापित करवायी थीं। (७) शायद इस ध्रुवराज द्वितीय के, और अमोघवर्ष प्रथम के बीच भी युद्ध हुमा या। (८) इण्डियन ऐगिटक्केरी, भा० १२, पृ० १८१ Shree Sudharmaswami Gyanbhandar-Umara, Surat www.umaragyanbhandar.com

Loading...

Page Navigation
1 ... 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182