Book Title: Rambhashuk Samvad Author(s): Hariprasad Bhagirath Publisher: Hariprasad Bhagirath View full book textPage 5
________________ Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra www.kobatirth.org Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir (४) अर्थ-रंभा कहती है-(हे मुनि ! आप दृष्टि पसारके देखिये-) मार्गमार्गमें (चहूँ तरफ) नवीन आमोंके वाग (बगीचे) हैं, फिर (तिनमें ) बागवागमें कोयलोंका बहुत उत्तम कूजन शब्द हो रहा है, (तिन कोयलोंके ) शब्दशब्दमें स्त्रियोंका मानभंग होता है, अर्थात् अपने वचनसे प्रिय वचन सुनके वा याहास्तीसे मानभंग होता है फिर मानभंग होनेमें कामदेव अपने पांच बाणोंसहित प्रकट होताहै ॥ १॥ शुक उवाच ॥ मार्गे मार्गे जायते साधुसङ्गः सङ्गे सङ्गे श्रूयते कृष्णकीर्तिः॥ कीर्ती कीर्ती नस्तदाकारवृत्ति वृत्तौ वृत्तौ सच्चिदानन्दभासः ॥२॥ अर्थ-(रंभाका भाषण श्रवण कर शुकदेवजी बोले- ) हे कामिनि ! मार्गमार्गमें तो साधुजनोंका संग हो जाता है, तहां संगसंगमें श्रीकृष्णचंद्रजीका यश सुना जाता है, तिस यश (कीर्तिकीर्ति ) में हमारी तदाकार लवलीन वृत्ति (चित्तको एकाग्रता ) होती हैं, तिस एकाग्रता वृत्तिवृत्तिमें सचिदानंदका आभास होता है, अर्थात् परमानंदकी प्राप्ति होती है ॥२॥ For Private and Personal Use OnlyPage Navigation
1 ... 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31