Book Title: Kortaji Tirth ka Itihas Sachitra
Author(s): Yatindravijay
Publisher: Sankalchand Kisnaji

View full book text
Previous | Next

Page 111
________________ ग्रन्थान्तरों में लिखा मिलता है कि श्रीमाल ( भीनमाल ) नगर में राजा भीमसेन परमार राज्य करता था, उसके उपलदेव, आसपाल और आसल ये तीन लडके थे। उपलदेव अपने दो मंत्रियों को साथ ले कर, उत्तर दीशा की तरफ चल निकला । उस समय दिल्ली ( देहली) में साधु नामक राजा राज्य करता था । उपलदेव, उस राजा को मिला और उसको एक नया नगर आबाद करने की अपनी इच्छा दर्शाई। दिल्लीपति के आदेशानुसार उस राजकुमार ( उपलदेव ) ने ओसिया नाम की नगरी बसाई। राजा की उस में सर्वप्रकार से सहायता, एवं अनुकूलता थी, इस वास्ते इधर उधर के लोग आकर वहाँ बसने लगे। थोडे ही अरसे में वहाँ चार लाख मनुप्यों की आबादी हो गई, जिसमें सवा लाख राजपूत भी थे। - इस अवसर में आबु पर्वत पर प्राचार्य Shree Sudharmaswami Gyanbhandar-Umara, Surat www.umaragyanbhandar.com

Loading...

Page Navigation
1 ... 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138