________________
Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra
www. kobatirth.org
Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir
[ १९ ] मशक-मच्छर, (कंसारी) कंसारिका- जो उजाड़ जगह में पैदा होती है, (कविलडोलाई) कपिलडोलकएक किस्म का जीव जिसे गुजराती खड़माँकड़ी कहते हैं, इत्यादि (चउरिंदिया) चतुरिन्द्रिय जीव हैं ॥ १८ ॥
भावार्थ - जिन जीवों को शरीर, जीभ, नाक और आँख हो, वे चतुरिन्द्रिय कहलाते हैं, जैसे:-बिच्छू, घुड़साल में पैदा होने वाला ढिंकुण नामक जीव, भौंरा, बर्रे, मक्खी, मधुमक्खी, डांस, मच्छर, टीढ़ी, कंसारिका, कपिलडोलक आदि ।
"अत्र पञ्चेन्द्रिय जीवों के भेद कहते हैं" पंचिदियाय चउहा, नारय- तिरिया - मणुस्स - देवाय नेरइया सत्तविहा, नायव्वा पुढविभेषणं ॥२६॥
(पंचिंदिया) पञ्चेन्द्रिय जीव (चउहा ) चतुर्धा - चार प्रकार के हैं (नारय) नारक, (तिरिया) तिर्यञ्च (मणुस्स) मनुष्य (घ) और (देवा) देव, (नेरइया) नैरयिक - नरक में रहने वाले जीव (पुढविए) पृथ्वी के भेद से (सत्तविहा) सप्तविधा - सात प्रकार के (नायव्वा) जानना ॥१६॥
भावार्थ- पञ्चेन्द्रिय जीव के चार भेद हैं:- नारक, तिर्यञ्च, मनुष्य और देव, भिन्नभिन्न सात स्थानों में पैदा होने के कारण नारक जीव सात प्रकार के
For Private And Personal Use Only