Book Title: Jinendra Archana
Author(s): Akhil Bansal
Publisher: Todarmal Granthamala Jaipur

View full book text
Previous | Next

Page 74
________________ (बेसरी छन्द) प्रथम सुदर्शन मेरु विराजै, भद्रशाल वन भू पर छाजै । चैत्यालय चारों सुखकारी, मन-वच-तन वन्दना हमारी ।। ऊपर पांच-शतक पर सोहै, नन्दन-वन देखत मन मोहै। चैत्यालय चारों सुखकारी, मन-वच-तन वन्दना हमारी ।। साढ़े बासठ सहस ऊँचाई, वन सुमनस शोभै अधिकाई। चैत्यालय चारों सुखकारी, मन-वच-तन वन्दना हमारी ।। ऊँचा जोजन सहस-छतीसं, पाण्डुक-वन-सोहै गिरि-सीसं। चैत्यालय चारों सुखकारी, मन-वच-तन वन्दना हमारी ।। चारों मेरु समान बखाने, भू पर भद्रसाल चहुँ जाने । चैत्यालय सोलह सुखकारी, मन-वच-तन वन्दना हमारी ।। ऊँचे पाँच शतक पर भाखै, चारों नन्दनवन अभिलाखै । चैत्यालय सोलह सुखकारी, मन-वच-तन वन्दना हमारी ।। साढ़े पचपन सहस उतंगा, वन सौमनस चार बहुरंगा । चैत्यालय सोलह सुखकारी, मन-वच-तन वन्दना हमारी ।। उच्च अठाइस सहस बताये, पाण्डुक चारों वन शुभ गाये। चैत्यालय सोलह सुखकारी, मन-वच-तन वन्दना हमारी ।। सुर-नर-चारन वन्दन आवै, सो शोभा हम किह मुख गावें। चैत्यालय अस्सी सुखकारी, मन-वच-तन वन्दना हमारी ।। ॐ ह्रीं श्री पंचमेरुसंबंधि-अशीतिजिनचैत्यालयस्थजिनबिम्बेभ्यो जयमालामहायं निर्वपामिति स्वाहा। नन्दीश्वर द्वीप-पूजन (पं. द्यानतरायजी कृत) (अडिल्ल) सरब परव में बड़ो अठाई परव है। नन्दीश्वर सुर जांहिं लेय वसु दरव है ।। हमैं सकति सो नाहिं इहाँ करि थापना । पूर्जे जिनगृह-प्रतिमा है हित आपना ।। ॐ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे पूर्वपश्चिमोत्तरदक्षिणदिशि द्विपंचाशज्जिनालयस्थजिनप्रतिमासमूह ! अत्र अवतर अवतर संवौषट् । ॐ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे पूर्वपश्चिमोत्तरदक्षिणदिशि द्विपंचाशज्जिनालयस्थजिनप्रतिमासमूह ! अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः। ॐ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे पूर्वपश्चिमोत्तरदक्षिणदिशि द्विपंचाशज्जिनालयस्थजिनप्रतिमासमूह ! अत्र मम सन्निहितो भव-भव वषट् । (अवतार) कंचन-मणि-मय गार, तीरथ-नीर भरा। तिहुँ धार दयी निरवार, जामन मरन जरा ।। नन्दीश्वर-श्रीजिन-धाम, बावन पुंज करों। वसु दिन प्रतिमा अभिराम, आनंद-भाव धरों।। ॐ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे पूर्वपश्चिमोत्तरदक्षिणदिशि द्विपंचाशजिनालयस्थजिनप्रतिमाभ्यो जन्म-जरा-मृत्यु-विनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा । भव-तप-हर शीतल वास, सो चन्दन नाहीं। प्रभु यह गुन कीजै साँच, आयो तुम ठाहीं ।। नन्दी. ।। ॐ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे द्विपंचाशज्जिनालयस्थजिनप्रतिमाभ्यः संसारतापविनाशनाय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा। उत्तम अक्षत जिनराज, पुंज धरै सोहै। सब जीते अक्ष-समाज तुम-सम अरु को है।। नन्दी. ।। ॐ ह्रीं श्री नन्दीश्वरद्वीपे द्विपंचाशज्जिनालयस्थजिनप्रतिमाभ्यो अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा। जिनेन्द्र अर्चना 10000 (दोहा) पंचमेरु की आरती, पढ़े सुनै जो कोय । 'द्यानत' फल जानै प्रभो, तुरत महासुख होय ।। (पुष्पाञ्जलिं क्षिपेत्) 10. जिनेन्द्र अर्चना १४६ull १४७ 74

Loading...

Page Navigation
1 ... 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172