Book Title: Jinendra Archana
Author(s): Akhil Bansal
Publisher: Todarmal Granthamala Jaipur
View full book text
________________
१६. श्री शान्तिनाथ भगवान का अर्घ्य (त्रिभंगी) वसु द्रव्य सँवारी, तुम ढिंग धारी, आनन्दकारी दृग प्यारी । तुम हो भवतारी, करुनाधारी, यातैं थारी शरनारी । श्री शान्तिजिनेशं, नुतशक्रेशं, वृषचक्रेशं चक्रेशं । हनि अरिचक्रेशं, हे गुनधेशं दयामृतेशं मक्रेशं ॥ ॐ ह्रीं श्री शान्तिनाथजिनेन्द्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा । १७. श्री कुन्थुनाथ भगवान का अर्घ्य (चाल लावनी)
जल चन्दन तन्दुल प्रसून चरु, दीप धूप लेरी । फलजुत जजन करों मन सुख धरी, हरो जगत फेरी ।। कुन्थु सुन अरज दास केरी, नाथ सुनि अरज दास केरी । भवसिन्धु परयो हों नाथ, निकारो बाँह पकर मेरी ।। ॐ ह्रीं श्री कुन्थुनाथ जिनेन्द्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा। १८. श्री अरनाथ भगवान का अर्घ्य
(त्रिभंगी)
सुचि स्वच्छ पटीरं, गंधगहीरं, तंदुलशीरं पुष्प चरूँ । वर दीपं धूपं, आनन्दरूपं, लै फल भूपं अर्घ्य करूँ । प्रभु दीनदयालं, अरिकुलकालं, विरदविशालं सुकुमालम् । हनि मम जंजालं, हे जगपालं, अनगुनमालं वरभालम् ।। ॐ ह्रीं श्री अरनाथजिनेन्द्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा । १९. श्री मल्लिनाथ भगवान का अर्घ्य
(जोगीरासा) जल फल अरघ मिलाय गाय गुन पूजौं भगति बढ़ाई । शिवपदराज हेत हे श्रीधर, शरन गही मैं आई ।। राग-दोष मद मोह हरन को, तुम ही हौ वरवीरा । यातैं शरन गही जगपतिजी, वेग हरो भवपीरा ।। ॐ ह्रीं श्री मल्लिनाथ जिनेन्द्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा । २३४//////////
जिनेन्द्र अर्चना
118
२०. श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान का अर्घ्य
(गीतिका)
जल गंध आदि मिलाय आठों, दरब अरघ सजों वरों । पूजों चरन - रज भगत जुत, जातैं जगत सागर तरों ।। शिवसाथ करत सनाथ सुव्रतनाथ मुनि गुनमाल है। तसु चरन आनन्दभरन तारन, तरन विरद विशाल है ।।
ॐ ह्रीं श्री मुनिसुव्रतनाथजिनेन्द्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा । २१. श्री नमिनाथ भगवान का अर्घ्य
जल फलादि मिलाय मनोहरं, अरघ धारत ही भय भौ हरं । जनम के गुन गायकें, जुगपदांबुज प्रीति लगायकें ।।
ॐ ह्रीं श्री नमिनाथजिनेन्द्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा । २२. श्री नेमिनाथ भगवान का अर्घ्य (चाल होली)
जल - फल आदि साज शुचि लीने, आठों दरब मिलाय । अष्टमथिति के राजकरन कों, जजों अंग वसु नाय ।। दाता मोक्ष के, श्री नेमिनाथ जिनराय, दाता मोक्ष के ।। ॐ ह्रीं श्री नेमिनाथजिनेन्द्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा । २३. श्री पार्श्वनाथ भगवान का अर्घ्य नीर गन्ध अक्षतान् पुष्प चरु लीजिए । दीप धूप- श्रीफलादि अर्घ्य तैं जजीजिये ।। पार्श्वनाथ देव सेव आपकी करूँ सदा । दीजिए निवास मोक्ष, भूलिए नहीं कदा || ॐ ह्रीं श्री पार्श्वनाथजिनेन्द्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा। जिनेन्द्र अर्चना
२३५

Page Navigation
1 ... 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172