Book Title: Kaise Kare Is Man Ko Kabu
Author(s): Amarmuni
Publisher: Guru Amar Jain Prakashan Samiti

View full book text
Previous | Next

Page 41
________________ पिछले प्रवचन में हम चर्चा कर रहे थे कि - हमें बाणा ही नहीं बदलना ब्लकि बाण यानि आदत को भी बदलना है। क्यूंकि कहा है - 'बाणा बदले सौ-सौ बार, बाण बदले तो बेड़ा पार।' प्रभु महावीर अपनी अमृत वाणी में फरमाते हैं कि- इस जीवात्मा ने इतनी बार साधु जीवन स्वीकार किया है कि यदि उन वस्त्र-पात्र-उपकरणों को एकत्र किया जाएं तो सुमेरू पर्वत से बड़ा ढेर बन जाए। हो सकता है- आपको ये कल्पना लगे, लेकिन आप केवल शब्दों में मत उलझिए, आप इस बात के भावों को पकड़िए कि - सैंकड़ों क्या, हजारों बार ब्लकि अगर अध्यात्म शैली में कहें तो अनंत बार आप और हम साधु वेष धारण कर चुके हैं। तो प्रश्न उठता है - जब इतनी बार सन्यास मार्ग स्वीकार किया फिर भी कल्याण क्यूं न हुआ ? किसी कवि ने कहा है - 'तन को जोगी सब करें, मन को बिरला कोय। सहजे सब विधि पाइए, जो मन जोगी होय।। (39)

Loading...

Page Navigation
1 ... 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72