Book Title: Jain Siddhant Prashnottara Mala Part 01 Author(s): Devendra Jain Publisher: Kundkund Kahan Parmarthik Trust View full book textPage 8
________________ प्रकरण पहला आकाशद्रव्य एक है और वह लोक तथा अलोक में व्याप्त है। ___ कालद्रव्य असंख्यात हैं और वे लोकाकाश में (प्रत्येक प्रदेश में एक-एक इस प्रकार) व्याप्त हैं। प्रश्न 27 - अस्तिकाय किसे कहते हैं ? उत्तर - बहुप्रदेशी द्रव्य को अस्तिकाय कहते हैं। प्रश्न 28 - कितने द्रव्य अस्तिकाय हैं ? उत्तर - जीव, पुद्गल, धर्म, अधर्म और आकाश - यह पाँच द्रव्य 'अस्तिकाय' हैं। प्रश्न 29 - कालद्रव्य अस्तिकाय क्यों नहीं है ? उत्तर - कालद्रव्य, एक प्रदेशी है, इसलिए वह अस्तिकाय नहीं है। प्रश्न 30 - पुद्गल परमाणु भी एक प्रदेशी हैं, तो वह अस्तिकाय कै उत्तर - यद्यपि पुद्गल परमाणु एक प्रदेशी हैं, किन्तु उसमें स्कन्धरूप बनकर बहुप्रदेशी होने की शक्ति है; इसलिए उसे उपचार से अस्तिकाय कहा जाता है। प्रश्न 31 - जीवादि छह द्रव्यों में दो भेद किस प्रकार करेंगे? उत्तर - (1) जीव, अजीव; (2) रूपी, अरूपी; (3) क्रियावती' शक्ति और भाववती शक्तिवाले; (4) बहुप्रदेशी और एक प्रदेशी। 1. देखो, प्रश्न 52 वाँPage Navigation
1 ... 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 ... 419