________________
प्रकरण दूसरा गुण अधिकार
प्रश्न 1 - समस्त विश्व तीन पदार्थों में समा जाता है; तो वे तीन पदार्थ कौन से हैं?
उत्तर - छह द्रव्य, उनके गुण और उनकी पर्यायें।'
प्रश्न 2 - छहों द्रव्यों के द्रव्य-गुण-पर्याय को जानने का फल क्या? ___ उत्तर - स्व-पर का भेदज्ञान और परपदार्थों की कर्तृत्वबुद्धि का अभाव।
प्रश्न 3 - गुण किसे कहते हैं ?
उत्तर - जो द्रव्य के सम्पूर्ण भाग में और उसकी सर्व अवस्थाओं में रहे, उसे गुण कहते हैं।
प्रश्न 4 - 'गुणों के समूह को द्रव्य कहते हैं' - इन शब्दों पर से द्रव्य और गुण का संख्या भेद कहिये।
उत्तर - द्रव्य एक, गुण अनेक। 1. गुणों के विशेष कार्य को ( परिणमन को) पर्याय कहते हैं।