Book Title: Hastikundi Ka Itihas
Author(s): Sohanlal Patni
Publisher: Ratamahavir Tirth Samiti

View full book text
Previous | Next

Page 61
________________ हस्तिकुण्डी का इतिहास-४८ प्रजा को मन्दिर में एकत्र करता था। इस सम्मिलन में अन्य गाँवों के लोग भी साक्षी रूप में रहते थे। देवद्रव्य तथा ज्ञानखाते के द्रव्य का उस समय भी आजकल जैसा ही रिवाज था। राता महावीर के प्रसिद्ध मन्दिर की आय के दो भाग देवद्रव्य में जाते थे एवं एक भाग ज्ञानमार्ग में खर्च होता था जिसका निर्णय गुरु अथवा प्राचार्य करते थे। इन द्रव्यों को खाने वालों का भला नहीं होता था। अतः राजा भी इसे दण्डनीय अपराध मानकर इनके दुरुपयोग से बचने का विधान करते थे। मन्दिरों की प्रतिष्ठा के समय न्याय से उत्पन्न धन हो खर्च किया जाता था तभी वह फलदायी होता था। तत्कालीन राजा व सामन्तवर्ग धार्मिक पक्षपात से रहित थे एवं मन्दिर की सुरक्षा तथा संभरण की व्यवस्था करना वे अपना कर्त्तव्य समझते थे / राजा और प्रजा का यह धार्मिक रूप आज भी हस्तिकुण्डी के शिलालेखों के माध्यम से व्यक्त होकर उनकी यशोगाथा को उज्ज्वलतम बना रहा है / 1. शिलालेख सं० 318 श्लोक सं० 15-16 /

Loading...

Page Navigation
1 ... 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134