Book Title: Chaulukya Chandrika
Author(s): Vidyanandswami Shreevastavya
Publisher: Vidyanandswami Shreevastavya

View full book text
Previous | Next

Page 26
________________ चौलुक्य चंद्रिका] खेटकपुर आदि भूभागपर होनेका स्पष्ट परिचय मिलता है, तथापि उनके अधिकारमें नर्मदा उपत्यकाके होनेका परिचय उस समयमें नहीं मिलता । इसके अतिरिक्त दद प्रथमके पौत्र दद द्वितीयके पूर्व कथित खेडावाले दोनो शासन पत्रोंसे प्रगट होता है कि दद प्रथमने नागजातिका उत्पाटन किया था। एपिप्राफिका इण्डिका वोल्युम २ पृष्ठ २१ में प्रकाशित शासन पत्रसे प्रगट होता है कि नर्मदा उपत्यकाको जंगली जातियोंपर निहलक नामक राजा शासन करता था। कथित शासन पत्रमे निरहुलक शंकरगणका उल्लेख बडेही आदर और उच्च भावसे करता है। जिससे स्पष्ट रूपेण प्रगट होता है कि वह शंकरगण के आधीन था। अब यदि हम निरहुलकके समय प्राप्त कर सके तो संभवतः दद प्रथम द्वारा पराभूत नागजातिका परिचय मिल सकता है। वातापि के इतिहास से प्रगट होता है कि मंगलीशने कलचुरीराज शंकरगण के पुत्र बुद्धवर्माको पराभूत किया था। मंगलीशका समय शक ४८८ से ५३२ पर्यन्त है। मंगलीश के राज वर्ष के ५ वें वर्ष के लेखमें बुद्धवाको पराभूत करनेका उल्लेख है। अतः शक वर्ष ४८८४५=४९३ में मंगलीशने बुद्धवाको जीता था। बुद्धवर्मा के पिताका नाम शंकरगण है। अब यदि हम शक ४६३ को बुद्धवर्माका अन्तिम समय मान लेंवे तो वैसी दशामें उसके पिताका समय अधिक से अधिक ५० वर्ष पूर्व जा सकता है। अर्थात् कलचुरी शंकरगणका समय शक ४४३ ठहरता है। उधर निरहुलकके स्वामी शंकरगणका समय, यदि हम उसे दद प्रथम द्वारा पराभूत मान लवे तो, किसीभी दशाम शक ४७५ के पूर्व नहीं जा सकता। अतः हम किसी भी दशामें उसे निरहुलक कथित शंकरगण · नहीं मान सकते। हां यदि बुद्धवांका समय शक ४६३ के आसपास प्रारंभीक मान लेंवें और निरहुलकका लेख इस समय से पूर्ववर्ती स्वीकार करें और उक्त समयको निरहुलकका प्रारंभकाल माने तो संभवतः निरहुलक और दद प्रथमकी समकालीनता किसी प्रकार सिद्ध हो सकती है। परन्तु इस संभवना के प्रतिकूल मंगलीश के उक्त लेखका विवरण पड़ता है। क्योंकि उसमें स्पष्टतया उसके पूर्व दिशा विजय के अन्तर्गत बुद्धवर्मा के साथ संघर्षका वर्णन है। परन्तु निरहुलक कथित शंकरगणका उत्तर दिशामें नर्मदा के आसपास में होना संभव प्रतीत होता है। हमारे पाठकोंको ज्ञात है कि अपरान्त प्रदेश, वातापि से उत्तर दिशामें अवस्थित है, जहां पर त्रयकुटकोंका अधिकार था। और ताप्ति नदी के बामभाग वर्ती प्रदेशमें तो उनके Shree Sudharmaswami Gyanbhandar-Umara, Surat www.umaragyanbhandar.com

Loading...

Page Navigation
1 ... 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182 183 184 185 186 187 188 189 190 191 192 193 194 195 196 197 198 199 200 201 202 203 204 205 206 207 208 209 210 211 212 213 214 215 216 217 218 219 220 221 222 223 224 225 226 227 228 229 230 231 232 233 234 235 236 237 238 239 240 241 242 243 244 245 246 247 248 249 250 251 252 253 254 255 256 257 258 259 260 261 262 ... 296