Book Title: Anuvrat Drushti
Author(s): Nagraj Muni
Publisher: Anuvrati Samiti

View full book text
Previous | Next

Page 98
________________ ब्रह्मचर्य-अणुव्रत "कामकामी खलु अयं पुरिसे, से सोयई, झूरई, तप्पई, परितप्पई" कामार्थी मनुष्य शोक करता है, व्याकुल होता है, झूरता है, संतप्त होता है और परितप्त होता है-यह मानते हुए अणुव्रती पूर्णतया कामविजेता होनेकी अभिलाषा रक्खे। अनैतिक भोगविलासका त्याग कर संयमकी ओर अधिकाधिक अग्रसर हो। इस सन्बन्धमें निम्नाङ्कित नियमोंका पालन अणुव्रतीके लिये अनिवार्य है : १–वेश्या व पर-स्त्रीगमन न करना। आर्य संस्कृतिमें ब्रह्मचर्यका सर्वोच्च स्थान है। प्राचीन ऋषि, महर्षि, निर्ग्रन्थोंने अपनी वाणीसे इसका महत्त्व सर्वसाधारणको समझाने में कोई कमी न रखी। सन्यास-धर्मके लिये तो पूर्ण ब्रह्मचर्यका पालन एक अनिवार्य व्रत ही बन गया, किन्तु समाजस्थ हरेक प्राणी ब्रह्मचारी हो सके, यह असंभव था इसीलिये 'स्वदारा-संतोष व्रत' का आविर्भाव हुआ । यही व्रत आगे चलकर धर्मके साथ-साथ नीति और समाजव्यवस्थाका अंग बना। अब भी भारतीय समाज-व्यवस्थाका मूल इसी मर्यादा पर अवस्थित है। यह भी किसीसे छिपा नहीं है कि भारतीय संस्कृतिमें पतिव्रत-धर्म और पत्नी-व्रतधर्मका कितना गौरवपूर्ण स्थान है । आज पाश्चात्य संस्कृतिमें इस दाम्पतिक व्यवस्था की उपेक्षा प्रारम्भ हुई है किन्तु उसका दुष्परिणाम भी अनेक प्रकारसे सामने आ ही रहा है। भारतवर्षको इस अन्ध-प्रवाहमें बहकर अपनी चरित्र-निधिको नष्ट नहीं कर देना है, आत्म-पतनका राही नहीं बनना है। इन दृष्टिकोणोंसे यह नियम अत्यन्त आवश्यक और महत्त्वपूर्ण है। २-किसी प्रकारका अप्राकृतिक मैथुन न करना। इस जघन्यतम क्रियाका प्रसार भी युवक, बच्चे और वृद्धों तकमें पाया जाता है। इस प्रक्रियासे मनुष्यके स्वास्थ्य, सौंदर्य, साहस, ओज Shree Sudharmaswami Gyanbhandar-Umara, Surat www.umaragyanbhandar.com

Loading...

Page Navigation
1 ... 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142