Book Title: Vakrokti Jivitam
Author(s): Radhyshyam Mishr
Publisher: Chaukhamba Vidyabhavan

View full book text
Previous | Next

Page 391
________________ ३२९ तृतीयोन्मेषः [इसके अनन्तर कुमारसम्भव से अधोलिखित श्लोक को उद्धृत कर कुन्तक उसमें भरतनयनिपुणमानसों के द्वारा मान्य रसाभास अलङ्कार का खण्डन करते हैं।] पशुपतिरपि तान्यहानि कुच्छादगमयदद्रिसुतासमागमोत्कः । कमपरमवशं न विप्रकुर्युर्विभुमपि तं यदमी स्पृशन्ति भावाः ।।५४ भरतनयनिपुणमानसः उदाहरणमेवोजितम् । तदेवमयं प्रधानचेतनलक्षणोपकृतातिशयविशिष्टचित्तवृत्ति [वि शेषवस्तुस्वभाव एव मुख्यतया वर्ण्यमानत्वादलङ्कार्यो न पुनरलङ्कारः । पार्वती के समागम के लिए उत्सुक भगवान शङ्कर ने भी उन ( तीन ) दिनों को बड़े कष्ट से बिताया। ये ( औत्सुक्यादि ) भाव दूसरे किसे न 'विवश कर विकार युक्त बना दें जब कि ये उन समर्थ शंकर का भी स्पर्श करते हैं ( अर्थात् उन्हें भी विकारयुक्त बना देते हैं)। (यहाँ) भरत के नय में निपुण चित्तवालों ने. उदाहरण को ही अजित कर दिया है । इस प्रकार यह प्रधान चेतन ( शिव के ) स्वरूप से उपकृत उत्कर्ष से विशिष्ट चित्तवृत्तिविशेषरूप वस्तु का स्वभाव ही मुख्य रूप से वण्यमान होने के कारण अलङ्कार्य ही है न कि अलङ्कार । इस तरह कुन्तक खण्डन का आधार वही रखते हैं जिसके आधार पर कि इन्होंने रसवदादि अलङ्कारों का खण्डन किया है और कहते हैं कि यह ( ऊर्जस्वि ) अलङ्कार भी रसवदादि को ( अलङ्कार मानने में ) प्रतिपादित किये गये दोषों की पात्रता का अतिक्रमण नहीं कर पाता ( अर्थात् यह भी उन्हीं दोषों से युक्त है ) इसलिये ( इसे अलङ्कार मानने में ) अभी कहे गये ( दोषों ) की योजना कर लेनी चाहिए। इसके बाद उदात्त अलङ्कार की भी उन्हीं समान तर्कों के आधार पर अलङ्कारता का खण्डन करते हैं। सर्वप्रथम उदात्त के प्रथम प्रकार के उद्भट द्वारा किये गये लक्षण उदात्तमृद्धिमद्वस्तु ॥ ५५॥ की आलोचना करते हुए कहते हैं कि अत्र यद्वस्तु यदुदात्तम् अलङ्करणम् । कीदृशमित्याकाक्षायाम् 'ऋद्धिमत्' इत्यनेन यदि विशेष्यते, तद्यदेव सम्पदुपेतं वस्तु वर्ण्यमान. मलङ्कार्य यदेवालङ्करणमिति स्वात्मनि क्रियाविरोधलक्षणस्य दोषस्य दुर्निवारत्वात् स्वरूपातिरिक्तस्य वस्त्वन्तरस्याप्रतिभासनादूर्जस्विवत् ।... यहाँ जो ( वर्णनीय ) वस्तु है वह उदात्त अलङ्कार है। कैसी वस्तु

Loading...

Page Navigation
1 ... 389 390 391 392 393 394 395 396 397 398 399 400 401 402 403 404 405 406 407 408 409 410 411 412 413 414 415 416 417 418 419 420 421 422 423 424 425 426 427 428 429 430 431 432 433 434 435 436 437 438 439 440 441 442 443 444 445 446 447 448 449 450 451 452 453 454 455 456 457 458 459 460 461 462 463 464 465 466 467 468 469 470 471 472 473 474 475 476 477 478 479 480 481 482 483 484 485 486 487 488 489 490 491 492 493 494 495 496 497 498 499 500 501 502 503 504 505 506 507 508 509 510 511 512 513 514 515 516 517 518 519 520 521 522