Book Title: Tattvartha Sutra
Author(s): Akhileshmuni
Publisher: Sanmati Gyan Pith Agra

View full book text
Previous | Next

Page 26
________________ दूसरा अध्याय २१ ३४ - जरायु से पैदा होने वाले, अंडे से पैदा होने वाले तथा पोतज जीवों का गर्भ जन्म होता है। ३५ - नारकों और देवों का उपपात जन्म होता है। ३६ - पृथ्वीकाय आदि शेष जीवों का सम्मूर्छन जन्म होता है। ३७―― औदारिक, वैक्रिय, आहारक, तैजस और कर्माण - ये पाँच प्रकार के शरीर होते हैं। ३८ - उक्त पाँचों शरीरों में आगे-आगे के शरीर पूर्व-पूर्व शरीर की अपेक्षा सूक्ष्म हैं। ३९ -- तैजस के पूर्ववर्ती तीन शरीरों में पूर्व-पूर्व की अपेक्षा उत्तर- उत्तर शरीर प्रदेशों— स्कन्धों की अपेक्षा से असंख्यात गुण अधिक होते हैं। ४० - आगे के दो शरीर - तैजस और कार्मण पहिले के शरीरों की अपेक्षा अनंतगुण प्रदेश वाले हैं। अर्थात् आहारक से तैजस के और तैजस से कार्मण के प्रदेश अनंतगुने होते हैं। ४१ - तैजस और कार्मण शरीर प्रतिघात - बाधा से रहित हैं। ४२ – ये दोनों शरीर आत्मा के साथ अनादि काल से संबन्ध रखने वाले हैं। Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102