Book Title: Tattvartha Sutra
Author(s): Akhileshmuni
Publisher: Sanmati Gyan Pith Agra
View full book text
________________
-
चौथा अध्याय ३८-आरण और अच्युत से ऊपर से ऊपर नौ ग्रैवेयक; चार विजयादि अनुत्तर विमान और सर्वार्थसिद्ध में क्रम से एक-एक सागरोपम बढ़ती हुई स्थिति आयु है।
३९-सौधर्म देवलोक में जघन्य स्थिति एक पल्योपम की तथा ऐशान में एक पल्योपम से कुछ अधिक जघन्य स्थिति है।
४०-सानत्कुमार में जघन्य स्थिति दो सागरोपम की है। ४१ ---माहेन्द्र में दो सागरोपम से कुछ अधिक है।
४२---पहिले पहिले कल्प की उत्कृष्ट स्थिति आगे आगे के कल्पों में जघन्य स्थिति है। सर्वार्थसिद्ध में जघन्य स्थिति नहीं होती।
४३-इसी प्रकार दूसरे तीसरे आदि नरकों में भी जघन्य आयु समझ लेनी चाहिए।
४४-पहले नरक में दस हजार वर्ष की जघन्य आयु है।
४५-भवनवासियों में भी दस हजार वर्ष का जघन्य स्थिति है।
४६--व्यंतरदेवों की भी जघन्य स्थिति इतनी ही है। ४७-व्यंतरों की उत्कृष्ट स्थिति एक पल्योपम की है।
४८-सूर्य और चन्द्र ज्योतिष्क इन्द्रो व ज्योतिषकों की उत्कृष्ट स्थिति पल्योपम से कुछ अधिक है।
Jain Education International For Private & Personal Use Only
www.jainelibrary.org
Page Navigation
1 ... 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102