Book Title: Tattvartha Sutra
Author(s): Akhileshmuni
Publisher: Sanmati Gyan Pith Agra

View full book text
Previous | Next

Page 92
________________ नौवाँ अध्याय ८७ २३-ज्ञान, दर्शन, चारित्र और उपचार—ये विनय के चार भेद हैं। २४–आचार्य, उपाध्याय, तपस्वी, शैक्षक, ग्लान, गण, कुल,संघ, साधु और समनोज्ञ—इस तरह दस प्रकार का वैयावृत्य है। २५-वाचना, पृच्छाना, अनुप्रेक्षा, आम्नाय और धर्मोपदेश-ये पाँच स्वाध्याय के भेद हैं। २६–बाह्य और आभयन्तर उपाधि का त्याग-इस प्रकार व्युत्सर्ग के दो भेद हैं। २७-उत्तम संहनन वाले व्यक्ति का किसी एक विषय में अन्त:करण की वृत्ति का निरोध=टिकाये रखना-ध्यान है। २८—वह अनतर्मुहूर्त पर्यंत रहता है। २९-आर्त, रौद्र, धर्म और शुक्ल-ये चार प्रकार के ध्यान हैं। ३०–उनमें से पर अर्थात् अन्तिम दो मोक्ष के कारण हैं। ३१-अप्रिय वस्तु के प्राप्त होने पर उसके वियोग के लिए सतत चिन्ता रखना, प्रथम आर्तध्यान है। Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102