Book Title: Tattvagyan Vivechika Part 02
Author(s): Kalpana Jain
Publisher: A B Jain Yuva Federation

View full book text
Previous | Next

Page 139
________________ ३. प्रशस्त प्रकृतिओं में प्रति समय अंनतगुणा बढ़ता हुआ चतुःस्थानगत अनुभागबंध होता है। ४.अप्रशस्त प्रकृतिओं में प्रतिसमय अनंत गुणा घटता हुआ द्विस्थानगत अनुभागबंध होता है। २. अपूर्वकरण : इनमें प्रति समयवर्ती विशुद्धिरूप परिणाम अपूर्वअपूर्व ही होते हैं। इनमें भिन्न समयवर्ती नाना जीवों के परिणाम सदा असमान ही होते हैं; परन्तु एक समयवर्ती नाना जीवों के परिणाम समान और असमान – दोनों प्रकार के हो सकते हैं। इनमें अनुकृष्टि रचना नहीं होती है। अध:प्रवृत्तकरण संबंधी चार आवश्यकों के साथ ही यहाँ चार आवश्यक कार्य और भी होते हैं। वे इसप्रकार हैं- १. गुणश्रेणी, २. गुणसंक्रमण, ३. स्थिति कांडकघात और ४. अनुभाग कांडकघात। ३. अनिवृत्तिकरण : यहाँ प्रतिसमयवर्ती परिणाम अनंतगुणे विशुद्ध होते रहते हैं। समान समयवर्ती जीवों के परिणाम सदा समान ही होते हैं। यहाँ सदा एकसमयवर्ती एक ही परिणाम होता है; अत: विशुद्धि की अपेक्षा परिणामों की पूर्ण समानता है। इनमें अपूर्वकरण के चार आवश्यकों के साथ ही स्थिति बंधापसरण भी होता रहता है। ___ अनिवृत्तिकरण के काल का संख्यात बहुभाग काल बीत जाने पर दर्शनमोहनीय कर्म का अंत:करण और फिर उपशम करण होता है। यही जीव के औपशमिक सम्यक्त्व की दशा है। ___ इस सम्पूर्ण कथन का निष्कर्ष यह है कि यद्यपि सम्यग्दर्शन पाँच लब्धि पूर्वक होता है; तथापि उनमें हमारा कुछ विशेष बुद्धि पूर्वक बाह्य पुरुषार्थ कार्यकारी नहीं है। हमारा बुद्धि पूर्वक पुरुषार्थ तो मात्र इतना ही है कि हम अन्याय, अनीति, अभक्ष्य-सेवन और गृहीत मिथ्यात्वसे हटकर, तत्त्व का सत्स्व रूप समझकर, तत्त्व-निर्णय कर, अपने उपयोग को बारम्बार तत्त्वविचार में लगाते हुए, उसे आत्म-सम्मुख कर आत्म-रूप, आत्मस्थिर रहने का उद्यम करें; शेष कार्य तो योग्यतानुसार स्वयमेव होंगे ही; उनमें हमें कुछ भी नहीं करना है; अत: सर्वशक्ति लगाकर एकमात्र यही अंतरोन्मुखी वृत्ति करना कार्यकारी है। __ अनादि-अनंत ज्ञानानन्द आदि अनंत वैभव-सम्पन्न अपने भगवान -- तत्त्वज्ञान विवेचिका भाग २/१३४ -

Loading...

Page Navigation
1 ... 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182 183 184 185 186 187 188 189 190 191 192 193 194 195 196 197 198 199 200 201 202 203 204 205 206 207 208 209 210 211 212 213 214 215 216 217 218 219 220 221 222 223 224 225 226 227 228 229 230 231 232 233 234 235 236 237 238