Book Title: Tattvagyan Vivechika Part 02
Author(s): Kalpana Jain
Publisher: A B Jain Yuva Federation

View full book text
Previous | Next

Page 171
________________ उत्तर : एकमात्र उपशम-श्रेणी से ही आरोहण की स्थिति में प्राप्त होनेवाले तथा नियम से नष्ट होनेवाले इस गुणस्थान का स्वरूप बताते हुए आचार्यश्री नेमिचंद्र-सिद्धान्त-चक्रवर्ती अपने गोम्मटसार जीवकाण्ड नामक ग्रन्थ में लिखते हैं"कदकफलजुदजलं वा, सरए सरवाणियं व णिम्मलयं। सयलोबसंतमोहो, उबसंतकसायओ होदि॥६॥ कतक/निर्मली फल से सहित जल के समान या शरद-कालीन सरोवर के जल के समान सम्पूर्ण मोह के उपशम की निमित्तता में व्यक्त हुई दशा उपशांत-कषाय/मोह कहलाती है।" इस गुणस्थान का पूरा नाम उपशांत-मोह/कषाय-वीतराग-छद्मस्थ है। इसका जो विश्लेषण आचार्य वीरसेन स्वामी ने अपनी धवल टीका में किया है; उसका हिन्दी-सार इसप्रकार है “जिनकी कषायें उपशांत हो गई हैं, उन्हें उपशांत-कषाय कहते हैं। जिनका राग नष्ट हो गया है, उन्हें वीतराग कहते हैं। ज्ञानावरण और दर्शनावरण कर्म को 'छद्म' कहते हैं; उनमें स्थित जीव अर्थात् वे कर्म जिनके विद्यमान हैं, वे छद्मस्थ कहलाते हैं। जो वीतराग होते हुए भी छद्मस्थ हैं; उन्हें वीतराग-छद्मस्थ कहते हैं। इसमें आए वीतराग' विशेषण से दशम गुणस्थान पर्यंत के सराग छद्मस्थों का निराकरण समझना चाहिए। जो उपशांत-कषाय होते हुए भी वीतराग छद्मस्थ हैं; उन्हें उपशांतकषाय-वीतराग-छद्मस्थ कहते हैं। इस उपशांत-कषाय' विशेषण से आगे के गुणस्थानों का निराकरण समझना चाहिए।" ___ भाव यह है कि जैसे मलिन जल में कतक/निर्मली फल डालने से मलिनता नीचे तल में बैठ जाती है; शरद-कालीन सरोवर के जल में कीचड़ नीचे बैठा रहता है; प्रसंग पाकर वह मलिनता या कीचड़ पुनः जल के साथ एकमेक हो जाता है; उसीप्रकार आत्मा के जिन वीतरागी भावों की निमित्तता में मोहनीय कर्म का पूर्णतया उपशम हो जाता है| उसके स्पर्धक उदय में नहीं आते हैं, दबे रहते हैं; उन भावों को उपशांतमोह/कषाय-वीतराग-छद्मस्थ कहते हैं। यहाँ औपशमिक वीतरागता हो जाने पर भी ज्ञानावरणादि शेष कर्मों की निमित्तता में औदयिक अज्ञान - तत्त्वज्ञान विवेचिका भाग २/१६६ - -

Loading...

Page Navigation
1 ... 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182 183 184 185 186 187 188 189 190 191 192 193 194 195 196 197 198 199 200 201 202 203 204 205 206 207 208 209 210 211 212 213 214 215 216 217 218 219 220 221 222 223 224 225 226 227 228 229 230 231 232 233 234 235 236 237 238