Book Title: Samadhimaran
Author(s): Rajjan Kumar
Publisher: Parshwanath Shodhpith Varanasi

View full book text
Previous | Next

Page 83
________________ समाधिमरण सत्यता को जानते हुए भी मृत्यु के उपस्थित होने पर उसे अस्वीकार करना ही बालमरण (अकाममरण) है। यहाँ अकाम शब्द उद्देश्यहीन का बोधक माना गया है। सकाममरण - सकाममरण का सामान्य अर्थ होता है कामना सहित मरण। किन्तु यहाँ सकाम शब्द का यह अर्थ अभीष्ट नहीं है। यहाँ सकाम शब्द का अर्थ हैउद्देश्यपूर्वक या साधनापूर्वक मृत्यु का वरण। इसमें मृत्यु का वरण समभावपूर्वक किया जाता है। मृत्यु के समय व्यक्ति किसी प्रकार का प्रमाद नहीं करता है, अपितु उसकी आत्मा जाग्रत एवं सजग रहती है। यह मरण पंडित जीवों को प्राप्त होता है। इस कारण इसे पंडितमरण भी कहा जाता है। पंडित शब्द का अर्थ ज्ञानी, सत्य को समझनेवाला आदि से है। मूलाचार- में आचार्य वट्टकेर ने मरण के विविध रूपों पर प्रकाश डाला है। उनके अनुसार मुख्यरूप से मरण के तीन भेद हैं३७- (१) बालमरण, (२) बालपंडितमरण और (३) पंडितमरण। बालमरण- असंयत सम्यग्दृष्टि जीव को बाल कहा जाता है। ऐसे बाल जीवों का मरण बालमरण कहलाता है। बालपंडितमरण - संयतासंयत जीव बालपंडित कहे जाते हैं। एकेन्द्रिय जीवों की हिंसा से विरत नहीं रहने के कारण ये बाल हैं तथा द्वीन्द्रिय जीवों की हिंसा से अलग रहने के कारण ये पंडित कहे जाते हैं। इस प्रकार के जीवों के मरण को बालपंडितमरण कहते हैं। पंडितमरण - पंडितों का मरण अर्थात् देहत्याग अथवा शरीर का अन्यथारूप होना पंडितमरण है, इसके द्वारा केवल शुद्ध ज्ञान के धारक केवली भगवान् संयतमरण करते हैं। यहाँ संयत शब्द से छठे से लेकर चौदहवें गुणस्थान तक संयत विवक्षित है। यद्यपि केवली भगवान के मरण को पंडित पंडितमरण कहते हैं, किन्तु यहाँ पर पंडितमरण में ही उसका अन्तर्भाव कर लिया गया है, क्योंकि संयम के स्वामी में सामान्यत: भेद नहीं है। चूंकि संयत जीव पंडित कहे जाते हैं, अत: संयत जीवों का जो मरण होता है, वह पण्डितमरण कहलाता है। यह मरण "केवल शुद्ध ज्ञान" के धारक केवली भगवान करते हैं, क्योंकि केवली भगवान् सभी तरह के ज्ञान से पूर्ण होते हैं। पंडित शब्द यहाँ ज्ञानी के लिए ही प्रयुक्त हुआ है। समाधिमरणोत्साहदीपक में मरण के सात प्रकारों का उल्लेख मिलता है३८ - (१) बाल-बालमरण, (२) बालमरण, (३) बालपण्डितमरण, (४) भक्तप्रत्याख्यान Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182 183 184 185 186 187 188 189 190 191 192 193 194 195 196 197 198 199 200 201 202 203 204 205 206 207 208 209 210 211 212 213 214 215 216 217 218 219 220 221 222 223 224 225 226 227 228 229 230 231 232 233 234 235 236 237 238