Book Title: Samadhimaran
Author(s): Rajjan Kumar
Publisher: Parshwanath Shodhpith Varanasi

View full book text
Previous | Next

Page 102
________________ समाधिमरण एवं मरण का स्वरूप व्यक्ति अनशनपूर्वक दीर्घकाल तक अपने शरीर और कषायों को क्षीण करता है। अनशन काल में होनेवाले परीषहों को अत्यन्त शान्त भाव से सहन करता है। उस समय उसके मन में किसी प्रकार का भाव नहीं रहता है। वह अपने गुण-दोषों की आलोचना कर सभी से क्षमा माँगता है तथा समस्त जीवों को भी क्षमा प्रदान करता है। वह इस संसार को, धन-वैभव को, अपने इष्टजनों को, सुख-दुःख को तथा अन्यान्य भौतिक पदार्थों को बन्धन का कारण समझता है और उनसे दूर रहने का प्रयत्न करता है। उनसे मुक्ति पाने के लिए वह बारह प्रकार की अनुप्रेक्षाओं का चिन्तन करता है। समाधिमरण का अधिकतम समय बारह वर्ष का होता है। इन बारह वर्षों में वह नाना प्रकार के तपों को करते हुए आहार आदि को सीमित करते हुए, अन्त में सब त्याग करता है तथा मृत्यु के आगमन की प्रतिक्षा समभाव से करता है। इस क्रम में वह शीघ्रमरण या दीर्घकालिकमरण की कामना नहीं करता है। मात्र मृत्यु के आगमन की प्रतीक्षा करता है और जब मृत्यु का आगमन होता है तो सहर्ष भाव से उसे स्वीकार करता है। दूसरी ओर आत्महत्या करनेवाला व्यक्ति कोई ऐसी विधि अपनाता है जिससे कि उसका अन्त शीघ्रतापूर्वक कम कष्टों के साथ हो। जैसेविषपान, फांसी, कलाई की धमनियों को काटना, पहाड़ से गिरना, आग में जलना आदि। उसके अन्तस् में शीघ्र मरने की व्याकुलता होती है। मृत्यु के समय भी वह सांसारिक वस्तुओं से अपनी आसक्ति का त्याग नहीं कर पाता है। अपने धन, वैभव, परिवार आदि के प्रति उसके मन में किसी तरह की भावना अवश्य रहती है। समाधिमरण करनेवाला व्यक्ति समस्त प्रकार के सांसारिक उपसर्गों का साहसपूर्वक सामना करता है। उपसर्गों को सहन करते वक्त उसके मन में किसी तरह का भी भाव नहीं रहता है। उपसर्गों का सहन वह इसलिए करता है कि यह उसके लिए परीक्षा का काल है और परीक्षा में उसे सफल होना है। लेकिन आत्महत्या करनेवाला व्यक्ति जीवन के संघर्षों, संसार के उपसर्गों से घबरा जाता है। अपनी समस्याओं से जूझने से बचने के लिए ही वह आत्महत्या कर लेता है। एक तरह से वह जीवन से पलायन कर लेता है। इस प्रकार हम देखते हैं कि समाधिमरण और आत्महत्या में बहत बड़ा अन्तर है। दोनों में परिस्थिति, विधि, भावना आदि सभी बातों को लेकर अन्तर है। एक जहाँ मृत्य का साहसपूर्वक सामना करता है, वहीं दूसरा मृत्यु से पलायन करता है। एक जहाँ मृत्यु को अपने सामने झुकाता है, वहीं दूसरा मृत्यु के सामने झुक जाता है। एक जहाँ मृत्य को हराता है, वहीं दूसरा मृत्यु के सामने अपनी पराजय स्वीकार कर लेता है। Jain Education International For Private & Personal Use Only . www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182 183 184 185 186 187 188 189 190 191 192 193 194 195 196 197 198 199 200 201 202 203 204 205 206 207 208 209 210 211 212 213 214 215 216 217 218 219 220 221 222 223 224 225 226 227 228 229 230 231 232 233 234 235 236 237 238