Book Title: Raichandra Jain Shastra Mala Syadwad Manjiri
Author(s): Paramshrut Prabhavak Mandal
Publisher: Paramshrut Prabhavak Mandal

View full book text
Previous | Next

Page 347
________________ तथा युक्तियोंका उपदेश किया है उनके अंश भी परवादियोंका तिरस्कार करनेके लिये कटिबद्ध हैं ऐसा आशय दिखाते हुए स्तुति कर्ता श्रीहेमचंद्राचार्य स्याद्वादकी सिद्धि करनेके लिये अनुमानप्रयोगरूप स्तुति करते हैं । अनन्तधर्मात्मकमेव तत्त्वमतोऽन्यथा सत्त्वमसूपपादम् । इति प्रमाणान्यपि ते कुवादिकुरङ्गसंत्रासनसिंहनादाः ॥ २२ ॥ मूलार्थ - वस्तुका जो सच्चा खरूप है वह अनंतधर्मात्मक ही है । इस प्रकार यदि न माना जाय तो वस्तुकी सत्ताका वर्णन करना भी दुर्लभ होजाय । इस प्रकार कहनेवाले आपके प्रमाण भी कुवादीरूप मृगों को ऋरत करनेके लिये केसरीकी गर्जना के समान हैं । व्याख्या- तत्त्वं परमार्थभूतं वस्तु जीवाजीवलक्षणमनन्तधर्मात्मकमेव । अनन्तास्त्रिकालविपयत्वादपरिमिता ये धर्माः सहभाविनः क्रमभाविनश्च पर्यायास्त एवात्मा स्वरूपं यस्य तदनन्तधर्मात्मकम् । एवकारः प्रकारान्तरव्यवच्छेदार्थः । अत एवाह " अतोऽन्यथा" इत्यादि । अतोऽन्यथा उक्तप्रकारवैपरीत्येन सत्त्वं वस्तुतत्त्वमसूपपादम् । सुखेनोपपाद्यते घटनाकोटिसंटङ्कमारोप्यते इति सूपपादम् । तथा असूपपादम् । दुर्घटमित्यर्थः । अनेन साधनं दर्शितम् । तथा हि । तत्त्वमिति धर्मि । अनन्तधर्मात्मकत्वं साध्यो धर्मः । सत्त्वान्यथानुपपत्तेरिति हेतुः अन्यथानुपपत्त्येकलक्षणत्वाद्धेतोः । अन्तर्व्याप्त्यैव साध्यस्य सिद्धत्वाद् दृष्टान्तादिभिर्न प्रयोजनम् । | यदनन्तधर्मात्मकं न भवति तत्सदपि न भवति । यथा वियदिन्दीवरम् । इति केवलव्यतिरेकी हेतुः साधर्म्य - | दृष्टान्तानां पक्षकुक्षिनिक्षिप्तत्वेनान्वयायोगात् । व्याख्यार्थ-तत्त्व अर्थात् सत्यार्थभूत जीव अजीवादि वस्तु, अनंतधर्मात्मक ही है । अनंत अर्थात् त्रिकालवर्ती होनेसे अपरिमित जो सहभावी तथा क्रमभावी पर्यायरूप धर्म हैं वे ही जिसका आत्मा अर्थात् स्वरूप हो उसको अनंतधर्मात्मक कहते हैं । | इस स्तोत्रमें अनंतधर्मात्मक शब्दके अनंतर जो 'एव' शब्द है उससे यहा पर ऐसा अर्थ होता है कि जीवादि तत्त्व अन्य प्रकार नहीं है किंतु अनंतधर्मखरूप ही है । इसी अभिप्रायसे "अतोन्यथा सत्त्वमसूपपादम् " ऐसा कहा है । अर्थात् वस्तु जो अनंतधर्मात्मक कहा है उसके सिवाय दूसरी रीति से वस्तुतत्त्वका प्रतिपादन करना कठिन है । जिसका प्रतिपादन अनायाससे ।

Loading...

Page Navigation
1 ... 345 346 347 348 349 350 351 352 353 354 355 356 357 358 359 360 361 362 363 364 365 366 367 368 369 370 371 372 373 374 375 376 377 378 379 380 381 382 383 384 385 386 387 388 389 390 391 392 393 394 395 396 397 398 399 400 401 402 403 404 405 406 407 408 409 410 411 412 413 414 415 416 417 418 419 420 421 422 423 424 425 426 427 428 429 430 431 432 433 434 435 436 437 438 439 440 441 442 443