________________
178
n
प्रतिष्ठा पूजाञ्जलि
परमार्थ शरण
अशरण जग में शरण एक शुद्धातम ही भाई । धरो विवेक हृदय में आशा पर की दुखदाई ॥ | १ ||
सुख दुख कोई न बाँट सके यह परम सत्य जानो । कर्मोदय अनुसार अवस्था संयोगी मानो ॥ २ ॥ कर्म न कोई लेवे देवे प्रत्यक्ष ही देखो । जन्मे-मरे अकेला चेतन तत्त्वज्ञान लेखो ॥ ३ ॥
पापोदय में नहीं सहाय का निमित्त बने कोई । पुण्योदय में नहीं दण्ड का भी निमित्त होई ।।४ ॥ इष्ट-अनिष्ट कल्पना त्यागो हर्ष - विषाद तजो । समता धर महिमामय अपना आतम आप भजो ।।५ ।। शाश्वत सुखसागर अन्तर में देखो लहरावे । दुर्विकल्प में जो उलझे वह लेश न सुख पावे ।। ६ ।। मत देखो संयोगों को कर्मोदय मत देखो। मत देखो पर्यायों को गुणभेद नहीं देखो ।। ७ ।। अहो देखने योग्य एक ध्रुव ज्ञायक प्रभु देखो । हो अन्तर्मुख सहज दीखता अपना प्रभु देखो ॥८ ॥ देखत होउ निहाल अहो निज परम प्रभू देखो । पाया लोकोत्तम जिनशासन आतमप्रभु देखो ।। ९ ।। निश्चय नित्यानन्दमयी अक्षय पद पाओगे । दुखमय आवागमन मिटे भगवान कहाओगे ।। १० ।। u