Book Title: Mangal Mantra Namokar Ek Anuchintan
Author(s): Nemichandra Jain
Publisher: Bharatiya Gyanpith

View full book text
Previous | Next

Page 170
________________ १७४ मंगलमन्त्र णमोकार : एक अनुचिन्तन पुण्यपञ्चनमस्कारपदपाठपविनिती। चतुरुत्तममाङ्गल्यशरणप्रतिपादिनी ॥ आचार्यकल्प श्री पं० आशाघरजीने भी श्रावकोकी क्रियाओं के प्रारम्भमे णमोकार महामन्त्रके पाठका प्राधान्य दिया है। पूज्यपाद स्वामीने दशभक्तिमे तथा उस ग्रन्थके टीकाकार प्रभाचन्द्रने इस महामन्त्र को दण्डक कहा है। इसे दण्डक कहे जानेका अभिप्राय ही यह है कि श्रावककी समस्त क्रियाओमे इसका उपयोग किया जाता है। श्रावकको एक भी क्रिया इस महामन्त्रके विना सम्पन्न नहीं की जा सकती है। षोडशकारण सस्कारोके अवसरपर इस मन्त्रका उच्चारण किया जाता है। ऐसा कोई भी मागलिक कार्य नहीं, जिसके आरम्भमे इसका उपयोग न किया जाये । मृत्युके समय भी महामन्त्रका स्मरण आत्माके लिए अत्यन्त कल्याणकारक बताया है। जैनाचार्योंने बतलाया है कि जीवन-भर धर्म साधना करनेपर भी कोई व्यक्ति अन्तिम समयमें आत्मसाधन-णमोकार मन्त्रकी आराधना द्वारा निजको पवित्र करना भूल जाये, तो वह उसी प्रकार माना जायेगा, जिस प्रकार निरन्तर अलशस्त्रोका अभ्यास करनेवाला व्यक्ति युद्धके समय शस्त्र प्रयोग करना भूल जाये । अतएव अन्तिम समयमें अनानिधन इस महामन्त्रका जाप करके अपनी आत्माको अवश्य पवित्र करना चाहिए। कहा गया है जिणवयणमोसहमिणं विसयसुहविरेयणं अमिदभुदं । जरमरणवाहिवेयण खयकरणं सबढुक्खाणं ॥ -मूलाचार अर्थात् जिनेन्द्र भगवान्की वचनरूपी ओषधि इन्द्रिय-जनित विषयसुखोका विरेचन करनेवाली है,-मूलाचार अमृत स्वरूप है और जरा, मरण, व्याधि, वेदना आदि सब दु खोका नाश करनेवाली है । इस प्रकार जो पंचपरमेष्ठीके स्वरूपका स्मरण करनेवाले णमोकार मन्त्रका ध्यान करता है, वह निश्चयत. सल्लेखनाव्रतको धारण करता है । श्रावकको ससारके

Loading...

Page Navigation
1 ... 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182 183 184 185 186 187 188 189 190 191 192 193 194 195 196 197 198 199 200 201 202 203 204 205 206 207 208 209 210 211 212 213 214 215 216 217 218 219 220 221 222 223 224 225 226 227 228 229 230 231 232 233 234 235 236 237 238 239 240 241 242 243 244 245 246 247 248 249 250 251