Book Title: Antim Tirthankar Mahavira
Author(s): Shakun Prakashan Delhi
Publisher: Shakun Prakashan Delhi

View full book text
Previous | Next

Page 95
________________ धरती पर लोटने लगे। यमधर की अहिंसा और उनकी क्षमाशीलता ने शिकारी कुत्तों के हृदय में भी अमृत घोल दिया। बिम्बसार ने इस घटना को विस्मय की दृष्टि से देखा तो, पर उनके मन पर उसका प्रभाव न पड़ा। उन्होंने इसका दूसरा ही अर्थ लगाया। वह मन-ही-मन सोचने लगे, अवश्य ही यह साधु कोई मायावी है। अपनी माया से ही इसने कुत्तों को वशीभूत कर लिया है। फिर तो उन्होंने तरकश से बाण निकालकर साधु पर चलाने आरम्भ कर दिए । पर आश्चर्य ! बिम्बसार के बाण यमघर को रंचमात्र भी क्षति नहीं पहुंचा सके । वह पहले की भांति ही तप में मग्न रहे। पर इससे क्या बिम्बसार के मन की कोप-ज्वाला शान्त हो गई ? नहीं, वह तो और भी भड़क उठी। उन्होंने किसी प्रकार भी अपना वश चलता न देखकर एक मृत सर्प यमधर के गले में डाल दिया। पर इससे भी यमधर का क्या बिगड़ता? वह पहले की भांति ही धीर, वीर और गम्भीर बने रहे। बिम्बसार जब लौटकर अपने राजभवन में गए तो उन्होंने बड़े गर्व के साथ अपनी राजमहिपी चेलना को बताया कि आज उन्हें किस प्रकार एक साधु मिला था, किस प्रकार उन्होंने अपने शिकारी कुत्ते उस पर छोड़ दिए थे, किस प्रकार शिकारी कुत्ते उसके पास जाकर उसके चरणों में लोटने लगे थे, किस प्रकार उन्होंने उस पर बाण चलाए थे, किस प्रकार उनके वाण विफल हुए थे और किस प्रकार वह उसके गले में मृत सर्प डालकर नगर की ओर लोट पड़े थे। विम्बसार ने राज

Loading...

Page Navigation
1 ... 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149