Book Title: Prakrit Vyakaranam Part 1
Author(s): Hemchandracharya, Suresh Sisodiya
Publisher: Agam Ahimsa Samta Evam Prakrit Samsthan

View full book text
Previous | Next

Page 360
________________ प्रियोदया हिन्दी व्याख्या सहित : 327 अर्थ में रूप से 'र प्रत्यय की प्राप्ति, ३-२५ से प्रथमा विभक्ति के एकवचन में अकारान्त नपुंसकलिंग में 'सि' प्रत्यय के स्थान पर 'म्' प्रत्यय की प्राप्ति और १-२३ से प्राप्त 'म्' का अनुस्वार होकर क्रम से दोनों रूप 'दीहर' और 'दीह सिद्ध हो जाते हैं। ।। २-१७१।। त्वादेः सः ॥ २-१७२।। भावे त्व-तल् (हे .७-१) इत्यादिना विहितात्त्वादेः परः स्वार्थे स एव त्वादि र्वा भवति।। सृदुकत्वेन। मउअत्तयाइ।। आतिशायिका त्वातिशायिकः संस्कतवदेव सिद्धः। जेट्रयरो। कणिट्रयरो॥ __ अर्थः- आचार्य हेमचन्द्र कृत संस्कृत-व्याकरण में (हे. ७-१ सूत्र में) भ व-अर्थ में 'त्व' और 'तल्' प्रत्ययों की प्राप्ति का उल्लेख किया गया है। प्राकृत-व्याकरण में भाव-अर्थ' में इन्हीं त्व' आदि प्रत्ययों की ही प्राप्ति वैकल्पिक रूप से तथा 'स्व-अर्थ-बोधकता' रूप से होती है। जैसे:- मदकत्वेन मउअत्तयाइ।। 'अतिशयता' सूचक प्रत्ययों से मिर्मित संस्कृत-शब्दों के प्राकृत-रूपान्तर में उन्हीं अतिशयता' सूचक प्रत्ययों की प्राप्ति होती है; जो कि अतिशयता-सूचक' में आये हैं। जैसे:-ज्येष्ठतर: जेट्रयरो। इस उदाहरण में संस्कृत-रूप में प्राप्त प्रत्यय 'तर' का ही प्राकृत रूपान्तर 'यर' हुआ है। यह 'तर' अथवा 'यर' प्रत्यय आतिशायिक स्थिति का सूचक है। दूसरा उदाहरण इस प्रकार है:कनिष्ठतर कणि?यरो। इस उदाहरण में भी प्राप्त प्रत्यय 'तर' अथवा 'यर' तारतम्य रूप से विशष हीनता का सूचक होकर आतिशायिक-स्थिति का द्योतक है। यों अन्य उदाहरणों में भी संस्कृत भाषा में प्रयुक्त किये जाने वाले आतिशायिक स्थिति के द्योतक प्रत्ययों की स्थिति प्राकृत-रूपान्तर में बनी रहती है। ___ 'मृदुकत्वेन' संस्कृत तृतीयान्त रूप है। इसका प्राकृत रूप (स्व-अर्थ बोधक प्रत्यय के साथ) 'मउअत्तयाइ' होता है। इसमें सूत्र संख्या १-१२६ से 'ऋ' के स्थान पर 'अ' की प्राप्ति; १-१७७ से 'द्' और 'क्' का लोप; २-७९ से 'व्' का लोप; २-८९ से लोप हुए 'व' के पश्चात् शेष रहे हुए 'त' को द्वित्व 'त' की प्राप्ति; ३-३१ की वृति से स्त्रीलिंग-वाचक अर्थ में 'आ' प्रत्यय की प्राप्ति; १-१८० से प्राप्त स्त्रीलिंग वाचक प्रत्यय 'आ' के स्थान पर 'या' की प्राप्ति और ३-२९ से तृतीया विभक्ति के एकवचन में अकारान्त स्त्रीलिंग में संस्कृत प्रत्यय 'टा' के स्थान पर प्राकृत में 'इ' प्रत्यय की प्राप्ति होकर 'मउअत्तयाइ' रूप सिद्ध हो जाता है। ___ 'ज्येष्ठतरः' संस्कृत विशेषण रूप है। इसका प्राकृत रूप 'जेट्टयरो' होता है। इसमें सूत्र संख्या २-७८ से 'य' का लोप; २-७७ से 'ष' का लोप; २-८९ से लोप हुए 'ष' के पश्चात् शेष रहे हुए 'ठ' के स्थान पर द्वित्व छ' की प्राप्ति; २-९० से प्राप्त हुए पूर्व'' के स्थान पर 'ट्' की प्राप्ति; १-१७७ से 'त' का लोप; १-१८० से लोप हुए 'त्' के पश्चात् रोष रहे हुए 'अ' के स्थान पर 'य' की प्राप्ति; और ३-२ से प्रथमा विभक्ति के एकवचन में अकारान्त पुल्लिंग में 'सि' प्रत्यय के स्थान पर 'ओ' प्रत्यय की प्राप्ति होकर 'जेट्टयरो' रूप सिद्ध हो जाता है। ___ 'कनिष्ठतरः' संस्कृत विशेषण रूप है। इसका प्राकृत रूप 'कणिट्रयरो' होता है। इसमें सूत्र संख्या १-२२८ से 'न्' के स्थान पर 'ण' की प्राप्ति और शेष सम्पूर्ण साधनिका उपरोक्त 'जेट्टयरो' रूप के समान ही होकर 'कणिट्टयरो' रूप सिद्ध हो जाता है। ।। २-१७२।। विद्युत्पत्र-पीतान्धाल्लः ।। २-१७३।। ___ एभ्यः स्वार्थे लो वा भवति। विज्जुला। पत्तल। पीवलं। पीअलं। अन्धलो। पक्षे। विज्जू। पत्तं। पीओ अन्धो॥ कथं जमलं। यमलमिति संस्कृत-शब्दात् भविष्यति।। ___ अर्थः- संस्कृत शब्द विद्युत, पत्र, पीत और अन्ध के प्राकृत-रूपान्तर में 'स्व-अर्थ' में वैकल्पिक रूप से 'ल' प्रत्यय की प्राप्ति होती है। जैसे:-विद्युत् विज्जुला अथवा विज्जू; पत्रम्=पत्तलं अथवा पत्तं; पीतम्=पीवलं, पीअलं अथवा पीअं और अन्धः अन्धलो अथवा अन्धो। Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 358 359 360 361 362 363 364 365 366 367 368 369 370 371 372 373 374 375 376 377 378 379 380 381 382 383 384 385 386 387 388 389 390 391 392 393 394 395 396 397 398 399 400 401 402 403 404 405 406 407 408 409 410 411 412 413 414 415 416 417 418 419 420 421 422 423 424 425 426 427 428 429 430 431 432 433 434 435 436 437 438 439 440 441 442 443 444 445 446 447 448 449 450 451 452 453 454