Book Title: Prakrit Vyakaranam Part 1
Author(s): Hemchandracharya, Suresh Sisodiya
Publisher: Agam Ahimsa Samta Evam Prakrit Samsthan

View full book text
Previous | Next

Page 395
________________ 362 : प्राकृत व्याकरण 'नभस्तले' संस्कृत रूप है। इसका प्राकृत रूप 'नहयले' होता है। इसमें सूत्र संख्या १-१८७ से 'भ' के स्थान पर 'ह' की प्राप्ति; २-७७ से 'स्' का लोप; १ - १७७ से 'त्' का लोप; १-१८० से लोप हुए 'त्' के पश्चात शेष रहे हुए 'अ' के स्थान पर 'य' की प्राप्ति और ३-११ से सप्तमी विभक्ति के एकवचन में अकारान्त में संस्कृत प्रत्यय 'डि' के स्थान पर प्राकृत में 'डे=ए' प्रत्यय की प्राप्ति; प्राप्त प्रत्यय 'डे' में 'ड्' इत्संज्ञक होने से 'नहयल' के अन्त्य स्वर 'अ' इत्संज्ञा होने से लोप; एवं १-५ से अन्त्य हलन्त रूप 'नहयल' में पूर्वोक्त 'ए' प्रत्यय की संधि होकर 'नहयले' रूप सिद्ध हो जाता है। ।। २-२०३।। अव्वो सूचना - दुःख - संभाषणापराध - विस्मयानन्दारद - भय - खेद - विषाद पश्चात्तापे ।। २-२०४।। - अव्वो इति सूचनादिषु प्रयोक्तव्यम्।। सूचनायाम्। अव्वो दुक्करयारय ।। दुःखे । अव्वो दलन्ति हिययं।। संभाषणे। अव्वो किमिणं किमिणं ।। अपराध विस्मययोः ॥ अव्वो हरन्ति हिअयं तह वि न वेसा हवन्ति जुवईण । अव किं पि रहस्सं मुणन्ति धुत्ता जणब्भहिआ ।। १ ।। आनन्दादर भयेषु । अव्वो सुपहाय मिणं अव्वो अज्जम्ह सप्फलं जीअं । अव अअमितुमे नवरं जइ सा न जूरिहि ।। २॥ खेदे | अव्वो न जामि छेत्तं । । विषादे । अव्वो नासेन्ति दिहिं पुलयं वड्ढेन्ति देन्ति रणरणयं । हि तस्से अगुणा ते च्चिअ अव्वो कह णु एअं|| ३ || पश्चात्तापे । अव्वो तह तेण कया अहयं जह कस्स साहेमि ।। अर्थः- प्राकृत साहित्य का 'अव्वो' अव्यय ग्यारह अर्थों में प्रयुक्त होता है। उक्त ग्यारह अर्थ क्रम से इस प्रकार हैं:(१) सूचना, (२) दुःख, (३) संभाषण, (४) अपराध, (५) विस्मय, (६) आनन्द, आदर, (८) भय, खेद (१०) विषाद और (११) पश्चाताप; तदनुसार प्रसंग को देखकर 'अव्वो' अव्यय का अर्थ किया जाना चाहिये। इनके उदाहरण नीचे दिये जा रहे हैं। सूचना-विषयक उदाहरण:- अव्वो दुष्कर-कारक-अव्वो दुक्कर यारय अर्थात् (मैं) सूचना ( करती हूं कि) (ये) अत्यन्त कठिनाई से किये जाने वाले हैं। दुःख-विषयक उदाहरण:- अव्वो दलति हृदय-अव्वो दलन्ति हिययं अर्थात् दुःख है कि वे हृदय को चीरते हैं- पीड़ा पहुंचाते हैं। संभाषण विषयक उदाहरणः-अव्वो किमिदं किमिदं अर्थात् अरे! यह क्या है ! यह क्या है ? अपराध और आश्चर्य विषयक उदाहरण: संस्कृत: प्राकृत: अव्वो हरति हृदयं तथापि न द्वेष्याः भवति युक्तीनाम् ॥ अव्वो किमपि रहस्यं जानं ति धूर्ताः जनाभ्यधिकाः ॥ १ ॥ अव्वो हरन्ति हिअयं तहवि न वेसा हवन्ति जुवईण || अव्वो किं पि रहस्सं मुणन्ति धुत्ता जणब्भहिआ।। २॥ अर्थात् (कामी पुरुष) युवती स्त्रियों के हृदय को हरण कर लेते हैं; तो भी (ऐसा अपराध करने पर भी ) ( वे स्त्रियां) द्वेष भाव करने वाली - (हृदय को चुराने वाले चोरों के प्रति) (दुष्टता के भाव रखने वाली) नहीं होती है। इसमें 'अव्वो' का प्रयोग उपरोक्त रीति से अपराध-सूचक है। जन-साधारण से (बुद्धि की अधिकता रखने वाले ये (कामी) धूर्त पुरुष आश्चर्य है कि कुछ न कुछ रहस्य जानते हैं। 'रहस्य का जानना' आश्चर्य-सूचक है-विस्मयोत्पादक है, इसी को 'अव्वो' अव्यय से व्यक्त किया गया है। Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 393 394 395 396 397 398 399 400 401 402 403 404 405 406 407 408 409 410 411 412 413 414 415 416 417 418 419 420 421 422 423 424 425 426 427 428 429 430 431 432 433 434 435 436 437 438 439 440 441 442 443 444 445 446 447 448 449 450 451 452 453 454