Book Title: Prakrit Vyakaranam Part 1
Author(s): Hemchandracharya, Suresh Sisodiya
Publisher: Agam Ahimsa Samta Evam Prakrit Samsthan

View full book text
Previous | Next

Page 358
________________ उपरेः संव्याने ।। २-१६६।। संव्यानेर्थे वर्तमानादुपरि शब्दात् स्वार्थे ल्लो भवति ।। अवरिल्लो ।। संव्यान इति किम् । अवरिं । । अर्थः- ‘ऊपर का कपड़ा' इस अर्थ में यदि 'उपरि' शब्द रहा हुआ हो तो 'स्व-अर्थ' में 'उपरि' शब्द के साथ 'ल्ल' प्रत्यय की प्राप्ति होती है। जैसे:- उपरितन:- अवरिल्लो | प्रियोदया हिन्दी व्याख्या सहित : 325 प्रश्न:- 'संव्यान= ऊपर का कपड़ा' ऐसा होने पर ही उपरि-उवरि के साथ में 'ल्ल' प्रत्यय की प्राप्ति होती है ऐसा प्रतिबंधात्मक उल्लेख क्यों किया गया है ? उत्तरः- यदि 'उपरि' शब्द का अर्थ 'ऊपर का कपड़ा' नहीं होकर केवल 'ऊपर' सूचक अर्थ ही होगा तो ऐसी स्थिति में स्व-अर्थ बोधक 'ल्ल' प्रत्यय की प्राप्ति प्राकृत साहित्य में नहीं देखी जाती है; इसलिये प्रतिबंधात्मक उल्लेख किया गया है । जैसे:- उपरि = अवरिं ।। ‘उपरितनः' संस्कृत विशेषण रूप है। इसका प्राकृत-रूप- (स्वार्थ- बोधक प्रत्यय के साथ) 'अवरिल्लो' होता है। इसमें सूत्र संख्या १-२३१ से 'प' के स्थान पर 'व' की प्राप्ति; १ - १०७ में 'उ' के स्थान पर 'अ' की प्राप्ति; २ - १६६ से संस्कृत स्व-अर्थ बोधक प्रत्यय 'तन' के स्थान पर प्राकृत में 'ल्ल' की प्राप्ति और ३-२ से प्रथमा विभक्ति के एकवचन में अकारांत पुल्लिंग में 'सि' प्रत्यय के स्थान पर 'ओ' प्रत्यय की प्राप्ति होकर ' अवरिल्लो' रूप सिद्ध हो जाता है। अवरिं रूप की सिद्धि सूत्र संख्या १ - २६ में की गई है । । २ - १६६ ।। भ्रुवो मया डमया ॥ २-१६७।। भ्रुशब्दात् स्वार्थे मया डमया इत्येतौ प्रत्ययौ भवतः ।। भुमया। भमया ।। अर्थः- 'थ्रु' शब्द के प्राकृत रूपान्तर में 'स्व-अर्थ' में कभी 'मया' प्रत्यय आता है और कभी 'डमया (= अमया) - प्रत्यय आता है। 'मया' प्रत्यय के साथ में 'भ्रू' शब्द में स्थित अन्त्य 'उ' की इत्-संज्ञा नहीं होती है; किन्तु 'डमया' प्रत्यय में आदि में स्थित 'ड्' इत्संज्ञक है; अतः 'डमया' प्रत्यय की प्राप्ति के समय में ' भ्रू' शब्द में स्थित अन्त्य 'ऊ' की इत्संज्ञा हो जाती है । यह अन्तर ध्यान रक्खा जाना चाहिये। उदाहरण इस प्रकार है:- भ्रूः = भुमया अथवा भमया।। भुमया रूप की सिद्धि सूत्र संख्या १ - १२१ में की गई है। 'भ्रूः' संस्कृत रूप है। इसका प्राकृत रूप (स्व-अर्थ- बोधक प्रत्यय के साथ) 'भमया' होता है। इसमें सूत्र संख्या २-७९ से ‘र्' का लोप; २-१६७ से 'स्व-अर्थ' में प्राप्त प्रत्यय 'डमया' में स्थित 'ड्' इत्संज्ञक होने से प्राप्त 'भू' में स्थित अन्त्य स्वर ‘ऊ' की इत्संज्ञा होकर 'अमया' प्रत्यय की प्राप्ति; १-५ से हलन्त् 'म्' में 'डमया' प्रत्यय में से अवशिष्ट 'अमया' के 'अ' की संधि; और १ - ११ से अन्त्य व्यञ्जन रूप विसर्ग का लोप होकर 'भमया' रूप सिद्ध हो जाता है। ।। २-१६७।। शनै सो डिअम् ।। २-१६८।। शनैस् शब्दात् स्वार्थे डिअम् भवति ।। सणिअमवगूढो ।। अर्थः- संस्कृत शब्द 'शनैः' के प्राकृत रूपान्तर में 'स्व-अर्थ' में 'डिअम्' प्रत्यय की प्राप्ति होती है। 'डिअम्' प्रत्यय में आदि 'ड्' इत्संज्ञक होने से 'शनैः' के 'ऐ' स्वर की इत्संज्ञा होकर 'इअम्' प्रत्यय की प्राप्ति होती है । जैसे:-शनैः अवगूढ़ =सणिअम् अवगूढो अथवा सणिअमवगूढो ।। 'शनैः' (=शनैस्) संस्कृत अव्यय रूप है। इसका प्राकृत रूप 'सणिअम्' होता हैं। इसमें सूत्र संख्या १ - २६० से 'श' स्थान पर 'स' की प्राप्ति; १ - २२८ से 'न्' के स्थान पर 'ण' की प्राप्ति; २ - १६८ से 'स्व-अर्थ' में 'डिअम्' प्रत्यय की प्राप्ति; प्राप्त 'डिअम्' प्रत्यय में 'ड्' इत्संज्ञक होने से 'ए' स्वर की इत्संज्ञा अर्थात् लोप; १ - ११ से अन्त्य व्यञ्जन विसर्ग रूप 'स्' का लोप; और १-५ से प्राप्त रूप 'सण्' में पूर्वोक्त इअम् की संधि होकर 'सणिअम्' रूप सिद्ध हो जाता है। Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 356 357 358 359 360 361 362 363 364 365 366 367 368 369 370 371 372 373 374 375 376 377 378 379 380 381 382 383 384 385 386 387 388 389 390 391 392 393 394 395 396 397 398 399 400 401 402 403 404 405 406 407 408 409 410 411 412 413 414 415 416 417 418 419 420 421 422 423 424 425 426 427 428 429 430 431 432 433 434 435 436 437 438 439 440 441 442 443 444 445 446 447 448 449 450 451 452 453 454