Book Title: Bharatiya Rajniti Jain Puran Sahitya Sandarbh Me
Author(s): Madhu Smitashreeji
Publisher: Durgadevi Nahta Charity Trust

View full book text
Previous | Next

Page 175
________________ (१६१) आकार की सेंध लगाई जाती थी। चोर उनके अन्दर से घर में प्रवेश करते थे। एक बार किसी चोर ने सेंध लगाकर उसमें से घर में प्रवेश करना चाहा। वह पांवों के बल अन्दर घुसा ही था कि मकान मालिक ने उसके पांव पकड़ कर खींच लिए। इधर से उसके साथियों ने उसका सिर पकड़कर खींचना आरम्भ किया। इतने में ही कपिशीर्ष के आकार की सेंध टूट कर गिर पड़ी, और चोर उसी में दबकर मर गया।' चोर पानी की मशक और तलोदपाटिनी विछा आदि उपकरणों से सज्जित हो प्रायः रात्रि के समय अपने दलबल के सहित चोरी करने निकलते थे। मृच्छकटिक में पद्मव्याकोश, भास्कर, बालचन्द्र, वापी, विस्तीर्ण, स्वस्तिक और पूर्णकुम्भ नामक सेंधों का उल्लेख है। भगवान कनक शक्ति के आदेशानुसार यदि पक्की ईटों का मकान हो तो ईंटों को खींचकर, कच्ची ईटों का मकान हो तो तोड़कर, मिट्टी की ईंटों का हो तो ईंटों को गीला कर तथा लकड़ी का मकान हो तो चीरकर सेंध लगाई जाती थी। भास के चारुदत्त नाटक में सिंहाक्रान्त पूर्णचन्द्र, भाषास्य, चन्द्रार्थ, व्याघ्रवस्त्र, और त्रिकोण आकार की सेंधे बतायी गयी हैं। जातक ग्रन्थों में कहा गया है कि सेंध इस प्रकार लगानी चाहिए जिससे बिना किसी रुकावट के घर में प्रवेश किया जा सके। (३) चोरों के पाख्यान : जैनागम पुराणों में चोरों की अनेक ऐसी कथाएँ आती हैं जो कि अपनी बुद्धि का इस प्रकार उपयोग करते थे जिससे कि वह किसी की पकड़ में नहीं आते थे। चोरों की बुद्धि बहुत तेज होती थी। बेन्यातट नगर में मण्डित नाम का एक चोर रहता था। वह रात को चोरी करता था और दिन में दर्जी का काम करके अपनी आजीविका चलाता था। वह अपनी बहन के साथ किसी उद्यान के भूमिगृह में रहता था। इस भूमिगृह में एक कुआं था। जो कोई व्यक्ति चोरी का माल यहाँ ढोकर लाता, उसे पहले तो १. उत्तराध्ययन ४. २. जैन आगम साहित्य में भारतीय समाज पृ० ७४ ३. जैन आगम साहित्य में भारतीय समाज पृ० ७३ - ४. वही

Loading...

Page Navigation
1 ... 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182 183 184 185 186 187 188 189 190 191 192 193 194 195 196 197 198 199 200 201 202 203 204 205 206 207 208 209 210 211 212 213 214 215 216 217 218 219 220 221 222 223 224 225 226 227 228 229 230 231 232 233 234 235 236 237 238 239 240 241 242 243 244 245 246 247 248