Book Title: Bharatiya Achar Darshan Part 02
Author(s): Sagarmal Jain
Publisher: Prachya Vidyapith Shajapur

View full book text
Previous | Next

Page 513
________________ आध्यात्मिक एवं नैतिक-विकास 511 अवस्था है। इस अवस्था में स्थित व्यक्ति को जैनदर्शन में अर्हत्, सर्वज्ञ एवं केवली कहा जाता है। यह वेदान्त के अनुसार जीवन्मुक्ति या सदेह-मुक्ति की अवस्था है। 14. अयोगीकेवली-गुणस्थान सयोगीकेवली-गुणस्थान में यद्यपि आत्मा आध्यात्मिक-पूर्णताको प्राप्त कर लेती है, फिर भी आत्मा का शरीर के साथ सम्बन्ध बना रहने से शारीरिक-उपाधियाँ तो लगी रहती हैं। प्रश्न होता है कि इन शारीरिक-उपाधियों को समाप्त करने का प्रयास क्यों नहीं किया जाता ? इसका एक उत्तर यह है कि बारहवें गुणस्थान में साधक की सारी इच्छाएँ समाप्त हो जाती हैं, उसमें न जीने की कामना होती है, न मृत्यु की। वह शारीरिक-उपाधियों को नष्ट करने का भी कोई प्रयास नहीं करता। दूसरे, साधना के द्वारा उन्हीं कर्मों का क्षय हो सकता है, जो उदय में नहीं आए हैं, अर्थात् जिनका फल-विपाक प्रारम्भ नहीं हुआहै। जिन कर्मों का फलभोग प्रारम्भ हो जाता है, उनको फलभोग की मध्यावस्था में परिवर्तित या क्षीण नहीं किया जा सकता। वेदान्तिक-विचारणा में भी यह तथ्य स्वीकृत है। लोकमान्य तिलक लिखते हैं - 'जिन कर्म-फलों का उपभोग आरम्भ होने से यह शरीर एवं जन्म मिला, उनके भोगे बिना छुटकारा नहीं है - प्रारब्धकर्मणा भोगादेव क्षयः।' नाम (शरीर), गोत्र एवं आयुष्य-कर्म का विपाक साधक के जन्म से ही प्रारम्भ हो जाता है, साथ ही शरीर की उपस्थिति तक शारीरिक-अनुभूतियों (वेदनीय) का भी होना आवश्यक है, अतः पुरुषार्थ एवं साधना के द्वारा इनमें कोई परिवर्तन करना सम्भव नहीं। यही कारण है कि जीवन्मुक्त भी शारीरिक-उपाधियों का निष्काम भाव से उनकी उपस्थिति तक भोग करता रहता है, लेकिन जब वह इन शारीरिक-उपाधियों की समाप्ति को निकट देखता है, तो शेष कर्मावरणों को समाप्त करने के लिए यदि आवश्यक हो, तो प्रथम केवली-समुद्घात करता है और तत्पश्चात् सूक्ष्मक्रियाप्रतिपाति-शुक्लध्यान के द्वारा मानसिक, वाचिक एवं कायिकव्यापारों का निरोध कर लेता है तथा समुच्छिन्नक्रियाप्रतिपाति-शुक्लध्यान द्वारा निष्प्रकम्पस्थिति को प्राप्त करके शरीर त्यागकर निरुपाधि-सिद्धि या मुक्ति प्राप्त कर लेता है। इस गुणस्थान का स्थितिकाल अत्यन्त अल्प होता है। जितना समय पाँच हस्व स्वरों अ, इ, उ, ऋ, ल को मध्यम स्वर से उच्चारित करने में लगता है, उतने ही समय तक इस गुणस्थान में आत्मारहती है। यह गुणस्थान अयोगीकेवली-गुणस्थान कहा जाता है, इसका अर्थ यह है कि इस अवस्था में समग्र कायिक, वाचिक और मानसिक-व्यापार, अर्थात् योग का पूर्णतः निरोध हो जाता है। वह योग संन्यास है, यही सर्वांगीण पूर्णता है, चरम आदर्श की उपलब्धि है। बाद की जो अवस्था है, उसे जैन-विचारकों ने मोक्ष, निर्वाण, शिवपद एवं निर्गुणब्रह्मस्थिति कहा है। Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 511 512 513 514 515 516 517 518 519 520 521 522 523 524 525 526 527 528 529 530 531 532 533 534 535 536 537 538 539 540 541 542 543 544 545 546 547 548 549 550 551 552 553 554 555 556 557 558 559 560 561 562 563 564 565 566 567 568