Book Title: Tattvartha Sutra
Author(s): Akhileshmuni
Publisher: Sanmati Gyan Pith Agra

View full book text
Previous | Next

Page 8
________________ पहला अध्याय - पहला अध्याय १-सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान और स्म्यक्चारित्र-ये तीनों मिल कर मोक्ष के मार्ग-साधन हैं। २-तत्व रूप पदार्थों की श्रद्धा अर्थात् दृढ़ प्रतीति, सम्यग्- दर्शन है। ३-वह सम्यग्दर्शन निसर्ग अर्थात् स्वभाव से और अधिगम अर्थात्-सद्गुरु के उपदेशादि बाह्य निमित्त से उत्पन्न होता है। ४--जीव, अजीव, आसव, बंध, संवर, निर्जरा और मोक्ष, ये सात तत्व हैं। ५-नाम, स्थापना, द्रव्य और भाव इन चार निक्षेपों द्वारा सम्यगदर्शनादिकों का तथा जीवादि तत्वों का न्यास (लोक-व्यवहार) होता है। ६-प्रमाणों और नयों द्वारा जीवादि तत्वों का ज्ञान होता है। (प्रमाण वस्तु के सर्वांश को ग्रहण करता है तथा नय वस्तु के एकांश को ग्रहण करता है)। ७-निर्देश-वस्तुस्वरूप,२-स्वामित्व—मालिकपना, ३---साधन-कारण, ४-अधिकरण-आधार, ५-स्थिति-- कालमर्यादा,६-विधान-प्रकार, इनसे सम्यगदर्शनादि एवं जीवादि तत्वों का ज्ञान होता है। Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 ... 102