Book Title: Sramana 2006 04
Author(s): Shreeprakash Pandey
Publisher: Parshvanath Vidhyashram Varanasi

View full book text
Previous | Next

Page 20
________________ श्वेताम्बर आगम और दिगम्बरत्व : १३ वस्त्र, दो वस्त्र, एक वस्त्र और अवस्त्र की मर्यादाएं रखी गई हैं, ठीक वही मर्यादाएं दिगम्बर परम्परा में क्षुल्लक, ऐलक, दिगम्बर मुनि के रूप में प्रस्थापित की गई हैं। आगे चलकर यह भेद यों बढ़ा कि श्वेताम्बर परम्परा सवस्त्र मुक्ति मानती है जबकि दिगम्बर परम्परा दिगम्बर होने के बिना मुक्ति की कल्पना भी नहीं करती। इसका कारण शायद स्री मुक्ति की संभावना पर टिका है। दोनों ही परम्पराएं स्त्री के लिए आवरण आवश्यक मानती हैं। अत: दिगम्बरत्व पर पूर्ण बल देने वाली परम्परा ने नारी मुक्ति का ही निषेध कर दिया जबकि श्वेताम्बर परम्परा ने सावरण स्री मुक्ति स्वीकार कर ली तो फिर सावरण पुरुष की मुक्ति भी स्वीकार करनी पड़ी। जान पड़ता है नारी मुक्ति को लेकर ही दोनों परम्पराएं एक दूसरे से बहुत दूर चलती गईं। वस्तुत: जब से भारतीय संस्कृति आत्मोन्मुखी या कहिए परमात्मोन्मुखी हुई तब से ही श्रमण उसकी आध्यात्मिकता के प्रतीक बन गए। महावीर और बद्ध के जमाने में और उससे पहले भी दिगम्बरत्व श्रामण्य का प्रतीक बन चुका था। कई श्रमण नग्न विहार करते थे। मक्खलि गोशाल नंगा रहता था। पूर्णकस्सप ने भी वस्त्र धारण करना इसलिए स्वीकार नहीं किया कि दिगम्बर रहने से ही मेरी प्रतिष्ठा रहेगी।११ प्रसेनजित के कोषाध्यक्ष मृगांक के पुत्र पूर्ण वर्द्धन की स्री विशाखा ने कहा था कि भगवन् ! बरसात के दिनों में वस्रहीन भिक्षुओं को बड़ा कष्ट होता है इसलिए मैं चाहती हूं कि संघ को वस्त्र दान करूं।१२ यों देखा जाए तो हर धर्म में यह श्रमण परम्परा अंशाधिक रूप में पाई जाती है और भारत की श्रमण परम्परा में नवीनता नहीं है, विशेषता अवश्य है; यह विशेषता है त्याग की और यही विशेषता जैन धर्म में और भी विशिष्ट हो गई है; जब श्रमण गृहत्याग करके अनगार हो जाता है तो फिर उस अवस्था को अवश्य पहुंचेगा जब वस्त्र उसकी सिद्धि में बाधक लगने लगेगा। यही कारण है कि जैन धर्म के श्वेताम्बर आगम भी दिगम्बरत्व की विशेषता को अनदेखा नहीं कर सके और उसे कल्प का सर्व प्रथम रूप मानकर उसके बारे में लिखा। इस लेख के माध्यम से श्वेताम्बर समाज के उस वर्ग को प्रोत्साहित करना है जो दिगम्बरत्व के प्रति आदर भाव तथा समभाव रखने के अपने आगम आदेश को पूर्ण सम्मान देकर उसका पालन करें। Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182 183 184 185 186 187 188 189 190 191 192 193 194 195 196 197 198 199 200 201 202 ... 226