Book Title: Prachin Jain Smarak Madhyaprant Madhya Bharat Rajuputana
Author(s): Shitalprasad
Publisher: Mulchand Kisandas Kapadia

View full book text
Previous | Next

Page 85
________________ प्राचीन जैन सारक। मालवाके विक्रम संवत सन् ५७ पूर्वके लेख राजपूतानासे प्राप्त हुए हैं। केवल एक लेख मंदसोरमें संवत ४९३ या सन् ४३६ का प्राप्त हुआ है। ___ चौद्धके समयमें जो भारतमें १६ प्रसिद्ध शक्तिये थीं उनमें अवंति देश भी एक था। उज्जैन बड़ी प्रसिद्ध जगह थी। दक्षिणसे नेपालके मार्गमें उज्जैन पड़ता था। बीचमें महिप्मती तथा . विदिशा या भिलसा भी पड़ता था। पश्चिमी क्षत्रप-सन् ई० के प्रारम्भमें इन लोगोंने मालवा पर राज्य किया था। मुख्य राजा चास्थाना और रुद्रदमन (सन् १५०) थे। फिर गुप्तों तथा सर्कदहूनोंने राज्य किया । चंद्रगुप्त द्विने सन् ३९०में मालवा लिया । हूनोंमें तुरामन और मिहिर कुल प्रसिद्ध थे, करीब ५०० ई० तक राज्य किया । करीव ६०० सन् ई० के नरसिंह गुप्त बालादित्य मगधवासी और मंदसोरके राजा यशोधर्मनने राज्य किया । सन् ६०६से ६४८ तक प्रसिद्ध कन्नौज राजा हर्षवर्धनने मालवा पर शासन किया । ८०० से १२०० ई० तक मालवा पर. परमार राजपूतोंने राज्य किया जिनकी राज्यधानी पहले उज्जैन फिर धारपर रही । १० वीं से १३ वीं शदीतक १९ राजा हुए हैं उनमें बहुत प्रसिद्ध राजा भोज (सन् १०१०से १८५३) हुए हैं । यह बड़ा विद्वान और वीर था । अन्तमें इस राजाको अहिलवाड़ाके चालुक्योंने और त्रिपुरीके कलचूरियोंने राज्यसे भगा दिया। १२३८ के अनुमान मुसल्मानोंका राज्य होगया। -REDEEO

Loading...

Page Navigation
1 ... 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182 183 184 185