Book Title: Padartha Vigyana
Author(s): Jinendra Varni
Publisher: Jinendravarni Granthamala Panipat

View full book text
Previous | Next

Page 208
________________ १९२ पदार्थ विज्ञान ६. परमाणुका वध-क्रम स्निग्ध तथा रूक्ष हो जानेपर जव परमाणमे ये दो भेद उत्पन्न हो जाते हैं, तो स्वभावसे ही स्निग्ध परमाणु अर्थात् प्रोटोन निकटवर्ती रूक्ष परमाणु अर्थात् अलैक्ट्रोनको अपनी ओर खेंचता है, क्योकि वह एक दूसरेको आकर्षित करने तथा एक दूसरेके प्रति आकषित होनेकी शक्तिसे युक्त है। एक-एक प्रोटोनके प्रति अनेको अलैक्ट्रोन खिंचकर उसके साथ चिपक जाते हैं जैसे कि एक चुम्बकके प्रति अनेको लोहाणु खिचकर उसके साथ चिपक जाते हैं। परन्तु परमाणुओका यह चिपकाव लोहाणुओवत् नही होता, एक विशेष प्रकारका होता है। चुम्बक तथा लोहाणुओमे तो दोनो वस्तुएँ पृथक्-पृथक् रहती हैं, परन्तु परमाणु परस्परमे मिलकर दूध जल वत् एकमेक हो जाते हैं। इस प्रकारके मिश्रणको रासायनिक मिश्रण कहते हैं। जिस प्रकार तांवे तथा सोनेको गलाकर एक कर दिया जानेपर वह एक ही पदार्थ बन जाता है, इसी प्रकार इन द्विजातीय परमाणुओके मिल जानेपर वह एक ही पदार्थ बन जाता है। यही परमाणुओंके परस्परमे बंधनेका रहस्य है। अनेको परमाणु परस्परमें बंध जानेपर जो पदार्थ बनते हैं उन्हे स्कन्ध कहते हैं। लोकमें जो कुछ भी दृष्ट हैं वे सव इस प्रकार स्कन्व ही हैं, जो अनेक परमाणुओंसे मिलकर बने हैं, और फटनेपर या फाड़ दिये जानेपर पुनः परमाणु बन जाते हैं । परमाणुओके इस प्रकारके बन्धनमे भी एक बात और ध्यानमे रखनी चाहिए । स्निग्धता तथा रूक्षताकी डिग्रियोमे तारतम्य होनेके कारण इन दोनो जातिके परमाणुओमे भी विभिन्नता तथा विचित्रता उत्पन्न हो जाती है । हर परमाणु हर परमाणुके साथ बँध सके ऐसा नहीं है। योग्य शक्तिको धारण करनेवाला हो परमाणु किसी योग्य

Loading...

Page Navigation
1 ... 206 207 208 209 210 211 212 213 214 215 216 217 218 219 220 221 222 223 224 225 226 227 228 229 230 231 232 233 234 235 236 237 238 239 240 241 242 243 244 245 246 247 248 249 250 251 252 253 254 255 256 257 258 259 260 261 262 263 264 265 266 267 268 269 270 271 272 273 274 275 276 277