________________
( ८७ ) (ऐ) लाख बात की बात यही, निश्चय उर लाओ। तोरि सकल जग दन्द-फन्द, नित आतम ध्यावो ।
[छहढाला चौथी ढाल] (ओ) निश्चय धर्म तो मात्र वीतरागभाव है यह ही धर्म है यह जिनागम का सार है। [मोक्षमार्गप्रकाशक पृष्ठ २३३] (औ) मिथ्यात्व ही ससार है सम्यक्त्व ही मोक्ष है।
[सर्व शास्त्रो का रहस्य
१६. सम्यग्दर्शन (अ) विपरीताभिनिवेशरहित जीवादिक तत्वार्थश्रद्धान वह सम्यग्दर्शन का लक्षण है । जीव, अजीव, आस्रव, बध, सवर, निर्जरा, मोक्ष यह सात तत्त्वार्थ है । इनका जो श्रद्धान ऐसा ही है, अन्यथा नही है, ऐसा प्रतीतिभाव सो तत्वार्थश्रद्धान तथा विपरीताभिनिवेश जो अन्यथा अभिप्राय उससे रहित सो सम्यग्दर्शन है।
[मोक्षमार्गप्रकाशक पृष्ठ ३१७] (आ) जो तत्वार्थ श्रद्धान विपरीताभिनिवेश रहित है वही सम्यग्दर्शन है।
(ई) विपरीताभिनिवेश से रहित जीव अजीवादि तत्वार्थो का श्रद्धान सदाकाल करने योग्य है यह श्रद्धान आत्मा का स्वरूप है।
[मोक्षमार्गप्रकाशक पृष्ठ ३२०] (इ) सम्यग्दर्शनरूप श्रद्धान का बल इतना है कि केवली सिद्ध भगवान रागादिरूप परिणमित नही होते, ससार अवस्था को नही चाहते।
[मोक्षमार्गप्रकाशक पृष्ठ ३२४] (उ) सच्चा तत्वार्थ श्रद्धान, व आपा पर का श्रद्धान व आत्मश्रद्धान व देव, गुरु, धर्म का श्रद्धान यह सम्यक्त्व का लक्षण है इन सर्व लक्षणो मे परस्पर एकता भी है। [मोक्षमार्गप्रकाशक पृष्ठ ३२६]
(क) श्री अरहन्त देव के जो गुण कहे है उनमे कितने तो विशेपण