Book Title: Gyan Swaroday
Author(s): Kabir Sadguru
Publisher: Kabir Dharmvardhak Karyalay

View full book text
Previous | Next

Page 10
________________ व्यक्ति सुखी, समृद्ध, सुभागी और शांतिप्रद जीवन का भोक्ता बन सकता 1 सद्गुरु कबीर धर्मदास साहेब के संवादरूप में यह चर्चा निःसंदेह बहु मनोगम्य, सरल, सुबोध रूप से की गई है । सद्गुरु के शब्दों में ही उसकी सर्वोत्तमता को श्रवण करिये - सब जोगन को जोग है, सब ज्ञानन को ज्ञान । सर्व सिद्ध को सिद्ध है, तत्त्व स्वरन को ध्यान ॥ और उसकी अमोघता को सुनिए, ' धरनि टरे गिरिवर टरे, ध्रुव टरे सुन मीत । ज्ञान स्वरोदय ना टरे, कहैं कबीर जग जीत || इस दिव्य साधना का सफल परिणाम देखिए, ' ज्ञान स्वरोदय सार है, सतगुरु कहि समुझाय । जो जन ज्ञानी चित धरे, ब्रह्म रूप को पाय || अतएव स्वरोदय - विज्ञान के समान दिव्य, निर्मल, सात्विक और लोकोपकारक दूसरा कोई सरल, सुगम साधना-मार्ग नहीं है । थोडे ही प्रयत्न से अपने लिये और थोडा विशेष परिश्रम करने पर औरों के लिए भी यह अति उपयोगी साधन-साथी हो जाता है । संत-मार्ग के सर्वश्रेष्ठ पथिक और संत-साहित्य के सर्वोत्तम निर्माता, परमतत्त्व के दिव्य चातक वंदनीय धनी धर्मदास साहेब की निर्मल तीव्र तत्त्वजिज्ञासा के कारण ही अनेक अनूठे तात्विक ज्ञातव्य गूढ रहस्यमय विषयों की प्रश्नोत्तर - रत्नमाला से ही संतसाहित्य देदीप्यमान हो रहा है । इस संकलन में जो २ ग्रंथरल ― Shree Sudharmaswami Gyanbhandar-Umara, Surat www.umaragyanbhandar.com

Loading...

Page Navigation
1 ... 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86