Book Title: Gyan Swaroday
Author(s): Kabir Sadguru
Publisher: Kabir Dharmvardhak Karyalay

View full book text
Previous | Next

Page 44
________________ [३३] पवन स्वरोदय । मैथुन भय श्रम मरत में, सुषमन वित्तम होय । सहज कबहुँ चाले नहीं, मोतीदास भल जोय ॥५२॥ चैत्र सुदी परिवा लगे, प्रात पृथ्वी जल देख । आसन पद्म लगाइये, पश्चिम मुख कर पेख ॥५३॥ बहु वरषा रु प्रजा सुखी, अरु सुरभिक्ष प्रधान । दहिने पृथ्वी जल चले, मध्यम साल बखान ॥५४॥ अग्नितत्व ता दिन चले, बरषा थोरी होय । आग लगे मरही पड़े, अन्नसु महँगा जोय ॥५५॥ बायु तत्व आँधी करे, वरषा सूक्षम लाग। मूसा टिड्डी आवहीं, वायु पीर सीतांग ॥५६॥ जग में विग्रह होयमी, अन तृण थोरा जान । संवत भर फल यों करे, मोतीदास बखान ।।५७।। तत्व अकाश बरषा नहीं, मरही काल परंत । सुषमन है आपुन मरे, परजा विघ्न अनंत ॥५८।। जोई परीक्षा चैत्र की, सोई मेष संक्रात । वायु अग्नि सो निष्ट हैं, जल पृथ्वी कुसलात ॥५९॥ पृथ्वी पीत रंग बैस है, आंगुर बारह जान । चिकनो मीठो स्वाद है, पूरब दिशा बखान ॥६०॥ विप्र वरण जल तत्व है, आंगुर सोरा जान । श्वेत रंग पश्चिम दिशा, खारो स्वाद बखान ॥६१।। अग्नि लाल रंग चरपरो, आंगुर चार प्रमान । बरन क्षत्री दक्षिण दिशा, मोतिदास पहिचान ॥६२॥ Shree Sudharmaswami Gyanbhandar-Umara, Surat www.umaragyanbhandar.com

Loading...

Page Navigation
1 ... 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86