Book Title: Gyan Swaroday
Author(s): Kabir Sadguru
Publisher: Kabir Dharmvardhak Karyalay

View full book text
Previous | Next

Page 26
________________ [१५] ज्ञान स्वरोदय । तीन रात औ तीन दिना, चलै तत्व आकाश । एक वरस काया रहै, फेर काल के पास ॥९५॥ नौ भृकुटि सात श्रवण, पांच तारको जान । तीन नाक अरु जीभ इक, काल भेद पहिचान ॥९६।। भेद गुरुसों पाइये, गुरु बिन लहै न ज्ञान । सत्य कबीर यों कहत है, धर्मनि सुनो सुजान ॥९७॥ जब साधू ऐसे लखै, छठे मास है काल । आगे ते साधन कर, चैठि गुफा ततकाल ।।९८|| ऊपर खेंचे ध्यान को, प्रान अपान मिलाय । उत्तम करै समाधि को, ताको काल न खाय ॥९९।। पवन पिये ज्वाला पचै, नाभि तले करै राह । मेरुदंड को फेरि के, वसै अमरपुर जाह ॥१००॥ जहां काल पहुंचे नहीं, जम की होय न त्रास । गगन मंडल में जायके, करो उनमुनी वास ॥१०॥ नहीं काल नहीं जाल है, छूटे सकल संताप । होय उनमुनी लीन मन, तहां विराजै आप ॥१०२॥ तीनों बंध लगाय के. पांचों वाय साध । सुषमन मारग व्है चलें, देखे खेल अगाध ॥१०३।। सुरति जाय शब्दहि मिलै, जहां होय मन लीन । खेचरिबंध लगाय करि, पुरुष आप परवीन ॥१०४॥ आसन पद्म लगाय करि, मूल कमल को बांध । मेरुदंड को फेरि करि, सुरति गगन को सांध ॥१०५।। Shree Sudharmaswami Gyanbhandar-Umara, Surat www.umaragyanbhandar.com

Loading...

Page Navigation
1 ... 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86