Book Title: Gyan Swaroday
Author(s): Kabir Sadguru
Publisher: Kabir Dharmvardhak Karyalay

View full book text
Previous | Next

Page 15
________________ ज्ञान स्वरोदय । पांच तत्त्वका ध्यान जु करही, प्राण आत्मा धोखे न परही ।। पांच तत्त्व सब अंग समाना, गुन अवगुन सब कहै बखाना ।। साखी-पांचों तत्त्व विचारिये, आदि अन्त टकसार । कहैं कबिर सों बांचही, भौजलमें कडिहार ॥१०॥ सत्कवीर वचन । इंगला पिंगला सुपमना, नाडी तीन विचार । दहिने बाँये सुर चले, लखै धारना धार ॥१॥ पिंगला दहिने अंग है, इँगला बाये होय । सुषमन इनके बीच है, जब सुर चाले दोय ॥२॥ जब सुर चाले पिंगला, ता मधि सूरज वास । इँगला बाँये अंग है, चन्द्र करै परकास ॥३॥ उदय अस्त इनको लखै, निरगुन सुर गम बीध । औ पावै तत बरन को, जब वे होवे सीध ।। ४ ।। कहैं कबीर धर्मदास सों, थीर सूर पहिचान । थिर कारज को चन्द्रमा, चर कारज को भान ॥५॥ कृष्ण पक्ष जबही लगे, जाय मिलै तहाँ भान । शुक्ल पक्ष है चन्द्र को, यह निश्चय करि जान ॥६॥ मंगलवार आदित्य दिन, और शनीचर लीन । शुभ कारज को मिलत हैं, सूरज के दिन तीन ।। ७ ॥ Shree Sudharmaswami Gyanbhandar-Umara, Surat www.umaragyanbhandar.com

Loading...

Page Navigation
1 ... 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86