Book Title: Gyan Swaroday
Author(s): Kabir Sadguru
Publisher: Kabir Dharmvardhak Karyalay

View full book text
Previous | Next

Page 13
________________ ज्ञान स्वरोदय। ताही को मन आन, रात दिन सुरत लगावौ । आपू आप हि बीच, और न सीस नमावौ ।। सो हि कबीर कथि कहत हैं, अगम निगम की साख । येहि बचन ब्रह्मज्ञानका, धर्मदास चित राख ॥११॥ ओहं सों काया भई, सोहं सों मन होय । निहअक्षर स्वासा भई, धर्मदास भल जोय ।। धर्मदास भल जोय, बैंचि मन तहँवाँ राख्यो । क्षर अक्षर है एक, मनकी दुविधा नाख्यौ । जब दसैं एक हि एक, भेप है सबहि तुम्हारो । डार पात फल फूल, मूल सो सब हि निहारो ॥२॥ श्वासा सों सोहंग भयो, सोहं सों ॐकार । ओहं सों र्रा भयो, धर्मनि करहु बिचार ।। धर्मनि करहु विचार, उलटि घर अपने आवो । घट घट ब्रह्म अनूप, समिटि कर तहाँ समावो । जब मन मनी मिले मन केर, दमकी खबर करे बेर बेर । कहैं कबीर धर्मदास सों, उलटे मेर सुमेर ॥३॥ चार वेद को भेद है, गीता को है जीव । धर्मदास लख आपमें, तो तेरो पीव ॥४॥ सब जोगन को जोग है, सब ज्ञानन को ज्ञान । सर्व सिद्धको सिद्ध है, तत्त्व स्वरन को ध्यान ॥५॥ ब्रह्म ज्ञान को जाप है, अजपा सोहं साध । परमहंस कोइ जानि है, ताको मता अगाध ॥६॥ Shree Sudharmaswami Gyanbhandar-Umara, Surat www.umaragyanbhandar.com

Loading...

Page Navigation
1 ... 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86