Book Title: Gyan Swaroday
Author(s): Kabir Sadguru
Publisher: Kabir Dharmvardhak Karyalay

View full book text
Previous | Next

Page 22
________________ [११] ज्ञान स्वरोदय। ब्याह दान तीरथ जो करै, भूषन पहिरे घर पग धरै ।। बांयें स्वरमें यह सब कीजै, पोथी पुस्तक जो लिखि लीजै ॥ साखी-बांये स्वर के काज यह, सो मैं दिये बताय । दहिने स्वरके कहत हूं, ज्ञान स्वरोदय मांय ॥५८॥ सूर्ययोग के कार्य। जो खांडा कर लिया चाहै, जाके वैरी ऊपर बाहै । युद्ध बाद रन जीतै सोई, दहिने स्वर में चाले कोई ॥ भोजन करे करे अस्नाना, मैथुन कर्म भानु परधाना ॥ यह लेखै कीजै व्यवहारा, गज घोडा वाहन हथियारा ॥ विद्या पढे नहि योग अराधे, मंत्र सिद्धि नहि ध्यान अराधे ।। वैरी भवन गवन जो कीजै, और काहु को ऋण जो दीजै ॥ ऋण काहू पै जो तूं मांग, विष अरु भूत उतारन लागै ॥ सत्य कबीर जगजीत विचारी, यह चर कर्म भानु की लारी ॥ गमन परीक्षा। चर कारज को भान है, थिर कारज को चंद । सुषमन चलत न चालिये, होय तह कछु दंद ॥५९॥ गांव परगना खेत पुनि, इधर उधर जो मीत । सुषमन चलत न चालिये, कहैं कबीर जग जीत ॥६०॥ छिन बांयें छिन दाहिने, सोई सुषमन जान । ढील लगे वैरी मिले, होय काज की हान ॥६१।। Shree Sudharmaswami Gyanbhandar-Umara, Surat www.umaragyanbhandar.com

Loading...

Page Navigation
1 ... 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86