Book Title: Gyan Swaroday
Author(s): Kabir Sadguru
Publisher: Kabir Dharmvardhak Karyalay

View full book text
Previous | Next

Page 18
________________ [७] ज्ञान स्वरोदय। वृश्चिक सिंह वृष कुंभ पुनि, बाँयें स्वर के संग । चंद्र योग को मिलत हैं, थिर कारज परसंग ॥२८॥ तत्त्व परीक्षा । चित अपनो अस्थिर करै, नसिका आगे नैन । श्वासा देखै दृष्टि सों, तब पावे सुख चैन ॥२९॥ पांच घडी पांचों चले, अपनी अपनी चार ॥ पांच तत्व चलते मिले, स्वर विच लेहु निहार ॥३०॥ धरती अरु आकाश है, और तीसरो पौन । पानी पावक पांच ये, करे श्वास में गौन ॥३१।। पृथ्वी तत्त सोही चले, अरु पीरो रंग देख । द्वादश आंगुल श्वास में, सुरति निरति करि देख ॥३२॥ ऊपर को पावक चले, लाल रंग है भेष । चार हि आंगुल श्वास में, कहैं कबीर विशेष ॥३३॥ नीचे को पानी चले, श्वेत रंग है तास । सोलह आंगुल श्वास में, होय भूप अभ्यास ॥३४॥ हरो रंग है वायु को, तिरछा चालै सोय । आठ हि आंगुल श्वास में, रनजित निरमल जोय ॥३५॥ स्वर दोनों पूरन चले, बाहिर नहि परकास । श्याम रंग है तासको, सोई तत्त्व अकास ॥३६॥ जल पृथ्वी के योग में, जो कोइ पूछे बात । ससि घर में जो स्वर चलै, कहु कारज व्है जात ॥३७॥ Shree Sudharmaswami Gyanbhandar-Umara, Surat www.umaragyanbhandar.com

Loading...

Page Navigation
1 ... 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86