Book Title: Tattvasara
Author(s): Hiralal Siddhantshastri
Publisher: Satshrut Seva Sadhna Kendra

View full book text
Previous | Next

Page 104
________________ तत्वसार टीका-'णोकम्मकम्म' इत्यावि, पवखण्डनारूपेण टीकाकारेण मुनिना व्याख्यानं क्रियते। तद्यथा-स एव परमात्मा कथम्भूतः? 'णोकम्म-कम्मरहिनो' नोकर्माणि पञ्चविषशरीराणि, कर्माणि मानावरणाअष्टविधानि द्रव्यकर्माणि, तैः समस्तकर्मनभावः रहितः / पुनरपि किंविशिष्टः ? 'केवलणाणाइ गुणसमिद्धो' निश्चयेन निजस्वरूपप्रकाशको व्यवहारेण लोकालोकादिपरस्वरूपप्रकाशकः केवलज्ञानानन्तगुणः समृतः सम्पूर्णः परमात्मा मुक्ती तिष्ठति सोऽहं एवंगुणविशिष्टः परमब्रह्मा स एवाहम् / पुनश्च किरूपः ? सिद्धो सिदः कृतकृत्यो भरितावस्थः। पुनरपि कीदृशः ? 'सुरो' रागादिविभाव कल्पनाकलाभावात् शुद्धः / पुनश्च कोड ? 'णिच्चो' कर्मोदयजनितजन्ममरणाविरहितत्वान्नित्यः / तथैव सहजशुद्धचिदानन्दैकरूपत्वात एकोऽद्वितीयस्वरूपः। पुनश्च कि लक्षणः ? 'णिरालंबो' कर्मोदयावलम्बनरहितत्वान्निराकम्बोऽसहायः, निर्गतान्यालम्बनानि यस्मादसौ निरालम्बः, तस्मिन्, निश्चयेन वीतरागनिर्विकल्पसमाधिसंजातसहजानन्देकरूपनिराकुलत्वलक्षणसुखामृतपूरपूरिते निजात्मनि निरन्तरं भावना भावनोया भव्यैरिति भावार्थः // 27 // टीकार्य-'णोकम्म-कम्मरहिओ' इत्यादि गाथाका टीकाकार मुनि व्याख्यान करते हैं। यथा-वह परमात्मा कैसा है ? ‘णोकम्म-कम्मरहिओ' नोकर्म-पांच प्रकारके शरीर, और कर्मज्ञानावरणादि आठ प्रकारके द्रव्यकर्म, तथा समस्त कर्म-जनित रागादि भावोंसे रहित है। प्रश्न-फिर भी वह कैसा है? उत्तर-'केवलणाणाइगुणसमिद्धो' निश्चयनयसे निज-स्वरूप-प्रकाशक, और व्यवहारनयसे लोकालोकादि पर-स्वरूप प्रकाशक केवलज्ञानादि अनन्त गुणोंसे समृद्ध अर्थात् सम्पूर्ण रूपसे सम्पन्न परमात्मा मुक्तिमें रहता है, वैसा ही उक्त गुणोंसे विशिष्ट परमब्रह्म मैं ही हूँ। प्रश्न-पुनः मेरा क्या स्वरूप है ? उत्तर-सिद्ध हूँ, कृतकृत्य हूँ और सर्व गुणोंसे परिपूर्ण अवस्था वाला हूँ। प्रश्न-फिर भी कैसा हूँ? उत्तर-रागादि विभाव कल्पनाके कलंकका अभाव होनेसे शुद्ध हूँ। प्रश्न-फिर भी कैसा हूँ? उत्तर-कर्मोदय-जनित जन्म-मरणादिसे रहित होनेके कारण नित्य हूँ। तथैव सहज शुद्ध चिदानन्देकरूप होनेसे एक अर्थात् अद्वितीय रूप हूँ। प्रश्न--और मेरा क्या लक्षण है ? उत्तर-णिरालंबो' कर्मोदयरूप अवलम्बसे रहित होनेके कारण निरालम्ब हूँ। अर्थात् परकी सहायतासे रहित हूँ। जिसके सभी प्रकारके आलम्बन निकल गये हैं, उसे निरालम्ब कहते हैं। निश्चयनयसे उस वीतराग निर्विकल्प, समाधि-संजात सहजानन्दैकरूप निराकुलत्व लक्षणवाले सुखामृतसे परिपूर्ण निज आत्मामें भव्य जीवोंको निरन्तर भावना भानी चाहिए / यह उस गाथाका भावार्थ है // 27 //

Loading...

Page Navigation
1 ... 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182 183 184 185 186 187 188 189 190 191 192 193 194 195 196 197 198