Book Title: Tattvasara
Author(s): Hiralal Siddhantshastri
Publisher: Satshrut Seva Sadhna Kendra

View full book text
Previous | Next

Page 147
________________ तत्वसार टीका-'जो जीवो' इत्यादि, पवखण्डनारूपेण व्याख्यानं करोति टीकाकार:-'जो' यो निर्विकल्पसमाधिगतो जीवो न मुञ्चति न त्यजति / कम् ? भावम् / कथम्भूतम् ? 'सगं' स्वकीयमात्मीयं भावम् / 'ण परं परिणमइ मुणइ अप्पाणं' परं रागादिभावं न. परिणमति न तन्मयो भवति / तहि कि करोति ? मन्ते जानात्यनुभवति। कम् ? आत्मानमात्मस्वरूपं ज्ञानमयम् / संवरणं संवरो भवतीत्यध्याहारः क्रियते। 'णिज्जरणं सो फुडं भणिओ' निर्जरणं निर्जरा / स. एव जीवो निर्जरा भणितः स्फुटं यथा भवतीति मत्वा स एवात्मा शुद्धनिश्चयेन संवर-निर्जरास्वरूपो भावनीयो भव्यजनैरित्यर्थः // 55 // टीकार्थ-'जो जीवो' इत्यादि गाथाका टीकाकार व्याख्यान करते हैं जो निर्विकल्प समाधिमें स्थित जीव नहीं छोड़ता है, नहीं त्याग करता है। प्रश्न-किसे नहीं त्याग करता है ? उत्तर-भावको नहीं त्याग करता है। प्रश्न-कैसे भावको नहीं त्यागता है ? उत्तर-'सगंभावं' अर्थात् अपने आत्मीय भावको नहीं त्यागता है। 'ण परं परिणमइ, मुणइ अप्पाणं' और न पर भावरूपसे परिणत होता है, अर्थात् रागादिभावरूपसे तन्मय नहीं होता है। प्रश्न-तो फिर क्या करता है ? उत्तर-मनन करता है, जानता है और अनुभव करता है। . प्रश्न-किसका अनुभव करता है ? उत्तर-अपने ज्ञानमयी आत्मस्वरूपका अनुभव करता है / वह संवरण अर्थात् संवर है। यहां भवति' इस क्रियाका अध्याहार किया गया है। 'णिज्जरणं सो फुडं भणिओ' अर्थात् वही जीव स्पष्टरूपसे निर्जरा कहा गया है। . ऐसा जानकर भव्यजनोंको शुद्ध निश्चयनयसे संवर और निर्जरारूप वही शुद्ध आत्मा भावना करनेके योग्य है। - भावार्थ-अपने भावको नहीं छोड़नेसे तथा परभावरूपसे परिणमन नहीं करनेसे कर्मोका आस्रव रुकता है, अतः उस समय आत्मा संवररूप है / इसी प्रकार आत्मस्वरूपका अनुभव करनेसे कर्मोंकी निर्जरा होती है / इस प्रकार निश्चयनयसे स्वभावमें स्थित आत्मा ही संवर और निर्जरारूप भगवान्ने कहा है // 55 //

Loading...

Page Navigation
1 ... 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182 183 184 185 186 187 188 189 190 191 192 193 194 195 196 197 198