________________
वृष
वन अथवा खेत, जहां पशु बान्धे जाते हैं जलपूर्ण खेत जहां धान पैदा होती है। शुभ राशि, स्त्रि राशि, क्षमाशील, चौड़ी जांघे, बड़ा चेहरा, तुनुक मिज़ाज जब किसी बात पर क्रोधित हो जाए, व्यापारी वर्ग पृष्ठोदय तथा रात्री बली होती है। मिथुन जहां नर्तक, संगीतकार, कलाकार, वेश्याएं रहती है, उनका प्रतिनिधित्व करती है। शयनकक्ष, मनोरंजन करना, ताश खेलना आदि स्थानों की स्वामी है। यह उभयोदय राशि, धुंघराले बाल, काले ओष्ठ, अन्य व्यक्तियों को समझने में चतुर, उन्नत नाक, संगीत में रूची, गृह कार्य में रूची, पतली लम्बी उंगलियां, मध्य दिन में बली रहती है।
कर्क
जलीय खेत जहां धान पैदा होता है। कुएं तालाब, नदी के किनारे जहां पौधों को अधिकता होती है, स्थानों की स्थायी है। चलने में तेज धन का शौकीन, शुभ राशि, मिलनसार प्रकृति निःस्वार्थ, दूसरों के लिए बलिदान करने वाला जातक होता है। सिंह घने वनों के स्थान, पर्वत, टीले, किले, दिन बली शीर्षोदय, निवास-गुफाएं लम्बे गाल, चौड़े चेहरा, क्रूर राशि, पुरुष राशि, दिन बली होती है। कन्या स्त्रि राशि, मनोरंजन के स्थान, चारागाह, शुभ राशि, मध्यम कद शीर्षोदय राशि, पौधों वाली भूमि, कन्धों तथा भुजाओं का झुकना सच्चा दयालुता, काले बाल, अच्छी मानसिक योग्यता, विधि अनुसार कार्य करने वाला, तर्कशील होती है।
तुला
व्यापारी, दुकान, अनाज का स्थान व्यापारी का घर, वर्ण काला, मध्यम कद शीर्षोदय, व्यापारिक स्थान जवानी में पतला शरीर परन्तु मोटापे की ओर झुकाव, गोलचेहरा, पाप राशि का होता है।
30