Book Title: Karnanuyog Praveshika
Author(s): Kailashchandra Shastri
Publisher: Veer Seva Mandir Trust

View full book text
Previous | Next

Page 90
________________ ६६ करणानुयोग-प्रवेशिका उ-जो जोवके सुख और दुःखके अनुभवनका कारण है, उसको वेदनीय कर्म कहते हैं। ४४२. प्र०-मोहनीय कर्म किसको कहते हैं ? उ०-जो जीवको मोहित करता है वह मोहनीय कर्म है। ४४३. प्र०-आयु कर्म किसको कहते हैं ? उ०-जिसके निमित्तसे जीव नारक आदि भवोंमें जाता है तथा उसमें अमुक समय तक रुका रहता है, वह आय कर्म है। ४४४. प्र०-नाम कर्म किसको कहते हैं ? उ०-जो शरीर आकार आदि नाना प्रकारकी रचना करता है, वह नामकर्म है। ४४५. प्र०- गोत्र कर्म किसको कहते हैं ? उ०-जो जीवको उच्च अथवा नीच कुल में उत्पन्न करता है, वह गोत्र कर्म कहा जाता है। ४४६. प्र०-अन्तराय कर्म किसको कहते हैं ? उ०-जो दान, लाभ, भोग, उपभोग आदि में विघ्न करनेमें समर्थ है, उसको अन्तराय कर्म कहते हैं। ४४७. प्र.-ज्ञानावरण कर्मके कितने भेद हैं ? उ०-पांच भेद हैं-मतिज्ञानावरण, श्रुतज्ञानावरण, अवधिज्ञानावरण, मनःपर्ययज्ञानावरण और केवलज्ञानावरण । ४४८. प्र०-दर्शनावरण कर्मके कितने भेद हैं ? उ.-नौ भेद हैं-निद्रानिद्रा, प्रचलाप्रचला, स्त्यानगृद्धि, निद्रा, प्रचला, चक्षुदर्शनावरण, अचक्षुदर्शनावरण, अवधिदर्शनावरण और केवलदर्शनावरण। ४४९. प्र०-निद्रानिद्रा किसको कहते हैं ? उ.-जिसके तोव उदयसे जीव वृक्षकी चोटीपर भी गाढ़ निद्रामें सोता है, उसे निद्रानिद्रा कहते हैं। . ४५०. प्र०-प्रचलाप्रचला किसको कहते हैं ? उ.-जिसके तीव्र उदयसे जीव बैठा या खड़ा-खड़ा सो जाता है, सोते हुए मुंहसे लार गिरती है, शरीर कांपता है, उसे प्रचलाप्रचला कहते हैं। ४५१. प्र०-स्त्यानगृद्धि किसको कहते हैं ? उ०-जिसके तोव उदयसे उठाये जानेपर भी प्राणी पुनः सो जाता है, Jain Educationa International For Personal and Private Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132