Book Title: Jain Kathamala
Author(s): Madhukarmuni, Shreechand Surana
Publisher: Hajarimalmuni Smruti Granth Prakashan Samiti Byavar

View full book text
Previous | Next

Page 508
________________ ४५२ | जैन कथामाला (राम-कथा) उसी प्रकार अंकुश के समक्ष लक्ष्मण के। वे भी चिन्तातुर होकर सोचने लगे। उसी समय लक्ष्मण के वक्षस्थल पर एक बाण आ लगा। वज्र समान आघात से लक्ष्मण अचेत होकर रथ में गिर गये । तुरन्त विराध ने रथ मोड़ा और अयोध्या की ओर दौड़ाने लगा। मार्ग की वायु से लक्ष्मण सचेत हुए तो विराध को फटकारने लगे -अरे विराध ! यह तुमने क्या अकार्य किया ? रणभूमि को छोड़कर भागना क्षत्रिय के लिए मृत्यु से भी बुरा है। तुरन्त रथ को मोड़ो। बेचारा विराध क्या करता ? लक्ष्मणजी की रौद्र मुख-मुद्रा देखकर उसने पुनः रथ लौटाया और अंकुश के सामने ला खड़ा किया। लाल-लाल नेत्र करके उन्होंने अपना अन्तिम अमोघ अस्त्र दिव्य चक्ररत्न अंकुश पर छोड़ा । अंकुश ने अनेक अस्त्रों से चक्र को निष्फल करने का प्रयास किया किन्तु जैसे सूर्य के प्रताप से सभी ग्रह-नक्षत्र छिप जाते हैं वैसे ही अंकुश के सभी अस्त्र व्यर्थ हो गये। दिव्य चक्र ने अंकुश की प्रदक्षिणा की और लौटकर लक्ष्मण के हाथ में आ गया। चक्र की इस क्रिया से लक्ष्मण का क्रोध और भी बढ़ गया। उन्होंने पुनः चक्र फेंका । अंकुश की प्रदक्षिणा देकर वह फिर लौट आया। तीसरी बार भी यही हुआ । विस्मित रह गये राम-लक्ष्मण दोनों। सामने खड़े लवण-अंकुश मुस्करा रहे थे। राम-लक्ष्मण विचारमग्न हो गये- क्या भरतक्षेत्र में यही बलभद्र-वासुदेव हैं, हम नहीं ? उसी समय सिद्धार्थ के साथ नारद ने आकर राम-लक्ष्मण से कहा -अरे राम ! इस हर्ष के समय दुःखी क्यों हो? श्रीराम ने दुःखी स्वर में उत्तर दिया -आपको भी हमारी हँसी उड़ाने का अच्छा अवसर मिला है : खूब व्यंग कर लीजिए आप भी !

Loading...

Page Navigation
1 ... 506 507 508 509 510 511 512 513 514 515 516 517 518 519 520 521 522 523 524 525 526 527 528 529 530 531 532 533 534 535 536 537 538 539 540 541 542 543 544 545 546 547 548 549 550 551 552 553 554 555 556 557