Book Title: Agam Gyan Ki Adharshila Pacchis Bol
Author(s): Varunmuni
Publisher: Padma Prakashan

View full book text
Previous | Next

Page 47
________________ पाँचवाँ बोल : पर्याप्ति छह (छह पौद्गलिक शक्तियाँ और उनके कार्य) (१) आहार पर्याप्ति, (२) शरीर पर्याप्ति, (३) इन्द्रिय पर्याप्ति, (४) श्वासोच्छ्वास पर्याप्ति, (५) भाषा पर्याप्ति, (६) मनः पर्याप्ति। ‘पर्याप्ति' जैनदर्शन का एक पारिभाषिक शब्द है। इसका अर्थ है आत्मा की विशिष्ट शक्ति की परिपूर्णता। (Certain capacity of bodily manifestation-सर्टेन केपेसिटी ऑफ बॉडिली मैनीफेस्टेशन)। इस विशिष्ट शक्ति के द्वारा जीव आहार-शरीरादि के योग्य पुद्गलों को ग्रहण करके उन्हें आहारादि के रूप में बदलता है। यह पर्याप्ति शक्ति पुद्गलों के उपचय से मिलती है। जब कोई जीव पुराना शरीर छोड़कर नया शरीर धारण करता है तो उसके जीवन यापन के लिए कुछ आवश्यक पौद्गलिक सामग्री की आवश्यकता होती है। इस पौद्गलिक सामग्री का निर्माण जीव जिस विशिष्ट शक्ति के द्वारा सम्पन्न करता है वह शक्ति विशेष पर्याप्ति कहलाती है। आत्मा की यह विशिष्ट शक्ति ‘पर्याप्ति नामकर्म' के उदय से प्रस्फुटित होती है। इसे अंग्रेजी में इस प्रकार से अभिव्यक्त कर सकते हैं-Akind of naam karma which is responsible for manifestation of certain bodily capacity. - (ए काइण्ड ऑफ नामकर्म व्हिच इज रेसपोन्सिबल फॉर मैनीफेस्टेशन ऑफ सर्टेन बॉडिली केपेसिटी।) जैनागम में पर्याप्ति के छह भेद निरूपित हैं। यथा(१) आहार पर्याप्ति, (२) शरीर पर्याप्ति, (३) इन्द्रिय पर्याप्ति, (४) श्वासोच्छ्वास पर्याप्ति,

Loading...

Page Navigation
1 ... 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182 183 184 185 186 187 188 189 190 191 192