Book Title: Aatma ka Darshan
Author(s): Jain Vishva Bharti
Publisher: Jain Vishva Bharti

View full book text
Previous | Next

Page 726
________________ समणसुत्तं ७०३ अ. २ : मोक्षमार्ग (भावों से शुद्ध होने के कारण) वह शुद्ध है। ४१०. चक्खुसा पडिलेहित्ता, पमज्जेज्ज जयं जई। आइए निक्खिवेज्जा वा,दुहओवि समिए सया। यतना (संयम) पूर्वक प्रवृत्ति करनेवाला मुनि अपने दोनों प्रकार के उपकरणों को आंखों से देख तथा प्रमार्जन कर उठाये और रखे। (यह आदान-निक्षेप समिति है।) ४११. एगंते अच्चित्ते दूरे, गूढे विसालमविरोहे। उच्चारादिच्चाआ, पदिठावणिया हवे समिदी॥ साधु को मल-मूत्र का विसर्जन ऐसे स्थान पर करना चाहिए जहां एकांत हो, हरित् (गीली) वनस्पति तथा त्रस जीवों से रहित हो, गांव आदि से दूर हो, जहां कोई देख न सके, विशाल-विस्तीर्ण हो, कोई विरोध न करता हो। यह प्रतिष्ठापना या उत्सर्ग समिति है। ४१२. संरंभसमारंभे, 'आरंभे य तहेव य। मणं पवत्तमाणं तु, नियत्तेज्ज जयं जई॥ यतनासंपन्न (जागरूक) यति-मुनि संरम्भ, समारंभ व आरंभ में प्रवर्त्तमान मन को रोके-उसका योपन करे। ४१३. संरंभसमारंभे, आरंभे य तहेव य। वयं पवत्तमाणं तु, नियत्तेन्ज जयं जई॥ यतनासंपन्न यति संरम्भ, समारंभ व आरंभ में प्रवर्त्तमान वचन को रोके उसका गोपन करे। ४१४. संरंभसमारंभे, आरंभम्मि तहेव य। कायं पवत्तमाणं तु, नियत्तेज्ज जयं जई॥ यतनासंपन्न यति संरम्भ, समारंभ व आरंभ में प्रवर्त्तमान काया को रोके उसका गोपन करे। ४१५. खेतस्स वई णयरस्स,खाइया अहव होइ पायारो। तह पावस्स गिरोहो, ताओ गुत्तीओ साहस्स॥ जैसे खेत की बाड़ और नगर की खाई या प्राकार उनकी रक्षा करते हैं, वैसे ही पाप-निरोधक गुप्तियां साधु के संयम की रक्षक होती हैं। ४१६. एया पवयणमाया, जे सम्मं आयरे मुणी। से खिप्पं सव्वसंसारा, विप्पमुच्चइ पंडिए॥ जो मुनि इन आठ प्रवचन-माताओं का सम्यक् आचरण करता है, वह ज्ञानी संसार से शीघ्र मुक्त हो जाता है। आवश्यक सूत्र आवश्यक सूत्र ४१७. एरिसभेदब्भासे मज्झत्थो होदि तेण चारित्तं। . तं दढ करण निमित्तं,पडिक्कमणादी पवक्खामि॥ इस प्रकार के भेद-ज्ञान का अभ्यास हो जाने पर जीव माध्यस्थ भावयुक्त हो जाता है और इससे चारित्र होता है। इसी को दृढ़ करने के लिए प्रतिक्रमण आदि (षट् आवश्यक क्रियाओं) का कथन करता हूं। ४१८. परिचत्ता परभाव, अप्पाणं झादि णिम्मल-सहावं। अप्पवसो सो होदि हु, तस्स दुकम्म भणंति आवासं॥ पर-भाव का त्याग करके निर्मल-स्वभावी आत्मा का ध्याता आत्मवशी होता है। उसके कर्म को आवश्यक कहा जाता है।

Loading...

Page Navigation
1 ... 724 725 726 727 728 729 730 731 732 733 734 735 736 737 738 739 740 741 742 743 744 745 746 747 748 749 750 751 752 753 754 755 756 757 758 759 760 761 762 763 764 765 766 767 768 769 770 771 772 773 774 775 776 777 778 779 780 781 782 783 784 785 786 787 788 789 790 791 792