Book Title: Trishashti Shalaka Purush Charitra Parv 1 2
Author(s): Krushnalal Varma
Publisher: Godiji Jain Temple Mumbai

View full book text
Previous | Next

Page 757
________________ .. भी अजितनाथ-चरित्र [७३३ जिसके सामने न देखा जा सके ऐसा वह नागपति सगरपुत्रोंसे ... कहने लगा-(१३५-१४४) __ "अरे! तुम अपनेको पराक्रमी माननेवाले और दुर्मद हो ? तुमने भील लोगोंको जैसे किला मिलता है वैसे दंडरत्न मिलनेसे यह क्या करना शुरू किया है ? हे अविचारपूर्वक काम करनेवालो! तुमने भवनपतियों के शाश्वत भवनोंको यह कैसी हानि पहुंचाई है ? अजितस्वामीके भाईके पुत्र होकर भी ..तुमने पिशाचोंकी तरह यह दारुण कर्म करना कैसे शुरू किया है" (१४५-१४७) तब जहुने कहा, "हे नागराज ! हमारे द्वारा आपके स्थान गिरे है इससे पीड़ित होकर आप जो कुछ कहते हैं वह योग्य है, मगर हम देडरत्नपालोंने आपके स्थान द्वटें इस बुद्धिसे यह पृथ्वी नहीं खोदी है। हमने तो इस अष्टापद पर्वतकी रक्षाके लिए चारों तरफ खाई बनानेको यह पृथ्वी खोदी है। हमारे वंशके मलपुरुष भरत चक्रवर्तीने रत्नमय चैत्य और सभी तीर्थकरोंकी रत्नमय सुंदर प्रतिमाएँ वनवाई हैं। भविष्यमें, कालके दोषसे, लोग इनको हानि पहुँचाएँगे इस शंकासे हमने यह काम किया है। आपके स्थान तो बहुत दूर है, यह जानकर हमारे मनमें उनके टूटने की शंका नहीं हुई थी। मगर ऐसा होनेमें • हमें इस दंबरलकी अमोघ शक्तिकाही अपराध मालूम होता है। इसलिए अहंतकी भक्तिके वश होकर हमने विना विचारे मो काम किया है उसके लिए भाप हमें क्षमा करें। अब फिरसे हम ऐसा नहीं करेंगे।" (१४८-१५४) इस तरह विनयपूर्वक नहुकुमारों द्वारा कही गई बात

Loading...

Page Navigation
1 ... 755 756 757 758 759 760 761 762 763 764 765 766 767 768 769 770 771 772 773 774 775 776 777 778 779 780 781 782 783 784 785 786 787 788 789 790 791 792 793 794 795 796 797 798 799 800 801 802 803 804 805 806 807 808 809 810 811 812 813 814 815 816 817 818 819 820 821 822 823 824 825 826 827 828 829 830 831 832 833 834 835 836 837 838 839 840 841 842 843 844 845 846 847 848 849 850 851 852 853 854 855 856 857 858 859 860 861 862 863 864 865