Book Title: Trishashti Shalaka Purush Charitra Parv 1 2
Author(s): Krushnalal Varma
Publisher: Godiji Jain Temple Mumbai
View full book text
________________
हिणियाँ
१-करण सत्तरी .४२ पिंडविशुद्धि-साधु नीचे लिखे गये ४२ दोष टालकर आहार-पानी लें।
१-धातृपिंड (गृहस्थके बालकोंको खिलाकर आहार लेना), २-दूतीपिंड (विदेशके समाचार बताकर गोचरी लेना), ३निमित्तपिंड (ज्योतिषकी बातें बताकर गोचरीलेना),४-आजीवपिंड (अपनी पहली दशा बताकर गोचरी लेना),५-वनीपकपिंड (जैनेतरके पाससे उसका गुरु बनकर गोचरी लेना), ६-चिकित्सा पिंड (चिकित्सा करके गोचरी लेना), ७-क्रोधपिंड (डराकर गोचरी लेना), -मानपिंड (अपनेको उच्च जाति या कुलका बताकर गोचरी लेना), 8-मायापिंड (वेप बदलकर गोचरी लेना), १०-लोभपिंड ( जहाँ स्वादिष्ट भोजन मिलता हो वहाँ पारबार गोचरीकोजाना), ११-पूर्वस्तवपिंड (पुराने सम्बन्धका परिचय देकर गोचरी लेना), १२-संस्तवपिंड (सम्बन्धी के गुण बखानकर गोचरी लेना), १३-विद्यापिंड (बच्चे पढ़ाकर गोचरी लेना), १४-मन्त्रपिंड (यन्त्र मन्त्र बताकर गोचरी लेना), १५चूर्णयोगपिंड (वास-क्षेप इत्यादि देकर गोचरी लेना), १६-मूलकर्मपिंड (गर्भ रहने के उपाय बताकर गोचरी लेना)। [ये सोलह तरहके दोष साधुको अपने ही कारणसे लगते हैं। ]

Page Navigation
1 ... 821 822 823 824 825 826 827 828 829 830 831 832 833 834 835 836 837 838 839 840 841 842 843 844 845 846 847 848 849 850 851 852 853 854 855 856 857 858 859 860 861 862 863 864 865